Aaj Ka Panchang 31 अगस्त 2022 का पंचांग: आज मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी पर्व, 2 ग्रह बदलेंगे राशि

Published : Aug 31, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 31 अगस्त 2022 का पंचांग: आज मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी पर्व, 2 ग्रह बदलेंगे राशि

सार

Aaj Ka Panchang: 31 अगस्त, बुधवार को भाद्रमास मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। बुधवार को चित्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। 

उज्जैन. वैदिक ज्योतिष समय की गणना बहुत ही सूक्ष्म रूप से की गई गई है। उसी के अनुरूप  पंचांग का निर्माण किया जाता है। पंचांग में हर उस बात की जानकारी दी जाती है जो हमारे लिए उपयोगी होती है जैसे दिन भर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, तिथि, नक्षत्र व ग्रहों की स्थिति आदि। पंचांग को हिंदू कैलेंडर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आगे जानिए आज के पंचांग से जुड़ी खास बातें…

आज मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी पर्व
धर्म ग्रंथों के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 31 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन घर-घर में श्रीगणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी और इसी के साथ 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत भी होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान श्रीगणेश का जन्म हुआ था। इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व कई शुभ योगों में मनाया जाएगा, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है।

31 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 31 August 2022)
31 अगस्त 2022, दिन बुधवार को भाद्रमास मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 03:23 तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो रात अंत तक रहेगी। बुधवार को सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। बुधवार को चित्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा शुक्ल, लंबोदर, वीणा, वरिष्ठ, उभयचरी और अमला नाम के अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:27 से 02:00 तक रहेगा।
   
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में और शुक्र ग्रह कर्क से निकलकर सिंह में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य सिंह राशि में, बुध कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

31 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- भादौ
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- चित्रा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:12 AM
सूर्यास्त - 6:41 PM
चन्द्रोदय - Aug 31 9:29 AM
चन्द्रास्त - Aug 31 9:21 PM
इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। 

31 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:46 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:53 AM – 12:27 PM
दुर्मुहूर्त - 12:02 PM – 12:52 PM
वर्ज्यम् - 05:48 AM – 07:24 AM

हिंदू वर्ष का ग्यारहवां महीना है माघ
पंचांग के अनुसार, हिंदू वर्ष का ग्यारहवां महीना माघ है। इस महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा मघा नक्षत्र में होता है, इसलिए इस महीने का नाम माघ रखा गया है। धर्म ग्रंथों में इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में षटतिला एकादशी, माघ गुप्त नवरात्रि, बसंत पंचमी,  रथ सप्तमी, भीष्म अष्टमी, जया एकादशी, विश्वकर्मा जयंती, माघ पूर्णिमा, मौनी अमावस्या आदि त्योहार मनाए जाते हैं। 

ये भी पढ़ें-

Ganesh Chaturthi 2022: 5 राजयोग में होगी गणेश स्थापना, 300 साल में नहीं बना ग्रहों का ऐसा दुर्लभ संयोग


Ganesh Chaturthi 2022: घर में स्थापित करें गणेश प्रतिमा तो ध्यान रखें ये 5 बातें, मिलेंगे शुभ फल

Ganesh Chaturthi 2022: इसके बिना अधूरी मानी जाती है श्रीगणेश की पूजा, जानिए क्या है ये खास चीज?
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज