Aaj Ka Panchang 31 जुलाई 2022 का पंचांग: आज मनाया जाएगा हरियाली तीज पर्व, बुध ग्रह करेगा सिंह राशि में प्रवेश

Published : Jul 31, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 31 जुलाई 2022 का पंचांग: आज मनाया जाएगा हरियाली तीज पर्व, बुध ग्रह करेगा सिंह राशि में प्रवेश

सार

31 जुलाई को श्रावण शुक्ल तृतीया तिथि रहेगी। इस दिन पहले मघा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बनेगा। इनके अलावा वारियन और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे।  

उज्जैन. पंचांग में हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल, व्रत-त्योहार, ग्रह परिवर्तन आदि की पूरी जानकारी होती है। पंचांग के बारे में ग्रंथों में कहा गया है…तिथिर्वारश्च नक्षत्र योगः करण मेव च। एतेषां यत्र विज्ञानं पंचांग तन्निगद्यते ।। इसका मतलब है - तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी जिसमें मिलती है, उसे पंचांग कहा जाता है। पंचांग आज के समय में भी बहुत उपयोगी है। आगे जानिए आज के पंचांग से जुड़ी खास बातें…

आज करें हरियाली तीज का व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 31 जुलाई, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं, जिससे उनके परिवार में खुशहाली बनी रहे और कुंवारी लड़कियां मनचाहे पति के लिए ये व्रत करती हैं। इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े विशेष रूप से पहनती हैं जो खुशहाली का प्रतीक है।

31 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 31 July 2022)
31 जुलाई 2022, दिन रविवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। रविवार को मघा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 02.20 तक रहेगा, इसके बाद रात अंत तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। रविवार को पहले मघा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बनेगा। इनके अलावा वारियन और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 05:27 से 07:05 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
रविवार की रात बुध ग्रह राशि बदलकर कर्क से सिंह में प्रवेश करेगा। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, राहु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

31 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- तैतिल और गर 
सूर्योदय - 6:01 AM
सूर्यास्त - 7:05 PM
चन्द्रोदय - Jul 31 7:58 AM
चन्द्रास्त - Jul 31 9:07 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 PM – 12:59 PM

31 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:33 PM – 2:11 PM
कुलिक - 3:49 PM – 5:27 PM
दुर्मुहूर्त - 05:20 PM – 06:13 PM
वर्ज्यम् - 10:55 PM – 12:38 AM

वैधृति योग 
ज्योतिष शास्त्र में 27 शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। ये पंचांग के 5 अंगों में से एक है। इनमें से अंतिम यानी सत्ताइसवें योग का नाम वैधृति है। यह योग स्थिर कार्यों हेतु ठीक है परंतु यदि कोई भाग-दौड़ वाला कार्य अथवा यात्रा आदि करनी हो तो इस योग में नहीं करनी चाहिए। इस योग में जन्मे लोगों को अपने जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। नौकरी, बिजनेस में सफलता योग्यता अनुसार नहीं मिलती है। शासकीय एवं अदालती कार्यो में रुकावट आती है।

ये भी पढ़ें-

Hariyali Teej 2022: 31 जुलाई को हरियाली तीज व्रत में ध्यान रखें ये 3 बातें, तभी मिलेगा पूजा का पूरा फल


Sawan 2022: सावन में किसी भी रात करें 10 रुपए का ये छोटा-सा उपाय, इससे कंगाल भी बन सकता है धनवान

Nagpanchami 2022: किस ऋषि का नाम लेने से डरकर भाग जाते हैं सांप, क्या है उनके और सांपों के बीच कनेक्शन?
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज