
उज्जैन. पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। अगर कहा जाए कि पंचांग एक प्राचीन हिंदू कैलेंडर है तो गलत नहीं होगा। हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित हैं। इनमें से विक्रम पंचांग सबसे प्रमुख है। स्थिति, दूरी और गति के मान से ही पृथ्वी पर होने वाले दिन-रात और अन्य संधिकाल को विभाजित कर एक पूर्ण सटीक पंचांग बनाया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
आज करें बुध प्रदोष व्रत
प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस बार 4 जनवरी को पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी दिन भर रहेगी। इस दिन बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा। प्रदोष व्रत में मुख्य रूप से भगवान शिव की आराधना की जाती है। दिन भर व्रत रखकर शाम को पूजा करने का विधान है। इस व्रत को करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
4 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 4 Januray 2023)
4 जनवरी 2023, दिन बुधवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा। बुधवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से शाम 06:48 तक रहेगा, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा शुक्ल और सर्वार्थसिद्धि नाम के 2 शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:31 से 01:51 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, सूर्य और बुध (वक्री) धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
4 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- कौलव और तैतिल
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 5:50 PM
चन्द्रोदय - Jan 04 3:42 PM
चन्द्रास्त - Jan 05 5:47 AM
4 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:32 AM – 9:52 AM
कुलिक - 11:11 AM – 12:31 PM
दुर्मुहूर्त - 12:10 PM – 12:52 PM
वर्ज्यम् - 01:01 AM – 02:48 AM
ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?
Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?
Yearly Rashifal 2023: ज्योतिष, टैरो और न्यूमरोलॉजी से जानें कैसा रहेगा आपके लिए साल 2023
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।