
उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 5 फरवरी 2022, शनिवार (Panchang February 5, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
5 फरवरी, शनिवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाएगी।
शुभ योग और मुहूर्त
5 फरवरी, शनिवार को सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में रहेगा, जो सुबह 07.35 तक रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र धूम्र नाम का शुभ योग और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:32 से 06:20 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:18 से 01:02 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 11:18 से दोपहर 12:55 तक रहेगा। अभिजीत और अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं।
ये है राहु काल का समय
5 फरवरी, शनिवार को राहूकाल सुबह 09:54 से 11:17 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 02.03 से शाम 03:27 तक, कुलिक सुबह 07:08 से 08:31 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:36 से 09:21 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
5 फरवरी, शनिवार को चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे।
इस दिशा में न करें यात्रा
शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर बहुत जरूरी हो तो उड़द या अदरक खाकर यात्रा पर जाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।