Aaj Ka Panchang 8 नवंबर 2022 का पंचांग: कार्तिक पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण आज, शाम को इतनी बजे तक रहेगा सूतक

Aaj Ka Panchang: 8 नवंबर 2022 मंगलवार को भरणी नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा व्यातीपात और वरीयान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:55 से शाम 04:18 तक रहेगा।

Manish Meharele | / Updated: Nov 08 2022, 05:30 AM IST

उज्जैन. वेद, पुराण और अन्य ग्रंथों में सूर्य, चंद्रमा, पृथ्वी व अन्य ग्रहों के साथ ही और नक्षत्र आदि की स्थिति, दूरी और गति के बारे में बताया गया है। स्थिति, दूरी और गति के मान से ही पृथ्वी पर होने वाले दिन-रात और अन्य संधिकाल को विभाजित कर एक पूर्ण सटीक पंचांग बनाया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज कार्तिक पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण
आज कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्र ग्रहण सबसे पहले अरूणाचल प्रदेश के ईटानगर में शाम 4.23 पर दिखाई देगा। इसके बाद पूरे देश में कहीं पूर्ण और तो कहीं आंशिक रूप से ये दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण शाम 6.19 पर समाप्त होगा। ग्रहण समाप्त के साथ ही सूतक भी खत्म हो जाएगा। इसके बाद ही कार्तिक पूर्णिमा से संबंधित शुभ कार्य जैसे पूजा, दीपदान आदि किए जा सकेंगे।

8 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 November 2022)
8 नवंबर 2022, दिन मंगलवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शाम 04:32 बजे तक रहेगी। इसके बाद अगहन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को भरणी नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा व्यातीपात और वरीयान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:55 से शाम 04:18 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
मंगलवार को चंद्रमा मेष राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

8 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- भरणी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:40 AM
सूर्यास्त - 5:41 PM
चन्द्रोदय - Nov 08 5:42 PM
चन्द्रास्त - Nov 09 7:13 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 से 12:32 तक

8 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:25 AM – 10:47 AM
कुलिक - 12:10 PM – 1:33 PM
दुर्मुहूर्त - 08:52 AM – 09:36 AM, 10:52 PM – 11:44 PM
वर्ज्यम् - 02:24 PM – 04:06 PM


ये भी पढ़ें-

Aghan Month 2022: 9 नवंबर से शुरू होगा हिंदू पंचांग का 9वां महीना अगहन, जानें क्यों खास है ये महीना?

Chandra Grahan 2022: इन 4 ग्रहों के संयोग से होते हैं ग्रहण, जानें ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Rashi Parivartan November 2022: नवंबर 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि? यहां जानें पूरी डिटेल
 

Share this article
click me!