Karwa Chauth 2021: किस शहर में कब दिखेगा चंद्रमा, जानिए कैसे पता करते हैं चंद्रोदय का समय?

Published : Oct 24, 2021, 05:20 AM IST
Karwa Chauth 2021: किस शहर में कब दिखेगा चंद्रमा, जानिए कैसे पता करते हैं चंद्रोदय का समय?

सार

हिन्दू कैलेण्डर यानी पंचांग में ज्योतिषिय गणना की मदद से करवा चौथ (karwa chauth 2021) पर चंद्रमा के उदय होने का समय निकाला जाता है। पंचांग में बताए गए समय से चंद्रमा की पूजा की जाती है। इसका फायदा उन जगह के लोगों को मिलता है जहां मौसम की खराबी या अन्य वजह से चंद्रमा दिखाई नहीं देता है।  

उज्जैन. करवा चौथ (Karwa Chauth 2021) की पूजा में चंद्रमा का विशेष महत्व है। और भी कई व्रत-त्योहार चंद्रमा से संबंधित होते हैं। करवा चौथ पर शाम को चंद्रमा उदय होने के बाद उनका पूजन किया जाता है और इसके बाद ही व्रत पूर्ण होता है। कई बार मौसम के कारण चंद्रमा दिखाई नहीं देता। धर्म ग्रंथों के अनुसार, अगर किसी कारणवश चंद्रमा दिखाई नहीं दे तो पंचांग में बताए गए समय के अनुसार चंद्रमा निकलने की दिशा की ओर मुंह रखकर पूजा कर लेनी चाहिए और चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से दोष नहीं लगता है। 

कैसे पता करते हैं चंद्रोदय का समय?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार. करवा चौथ का चांद शरद पूर्णिमा के चांद से 3 घंटे देरी से निकलता है। दरअसल चंद्रमा पृथ्वी की और पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करते हुए आगे बढ़ती है। पृथ्वी की तेज गति के कारण चंद्रमा रोज 12 डिग्री से पिछड़ता जाता है, जिसे पूरा करने में उसे रोज 48 मिनट अधिक लगते हैं। आकार भी छोटा दिखने लगता है। क्षेत्र के हिसाब से भी चंद्रोदय के समय में बदलाव होता है। चांद की इसी गति के कारण हर महीने पूर्णिमा और अमावस होती है।

रोहिणी नक्षत्र में होगा चंद्रोदय (karwa chauth 2021 moonrise time)
इस वर्ष करवा चौथ चंद्रमा अपने सर्वप्रिय नक्षत्र रोहिणी में उदित होंगे जो अत्यंत शुभ माना जाता है। यह संयोग पांच साल बाद बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा सबसे शुभ फल प्रदान करता है। इस शुभ योग में की गई चंद्रमा की पूजा सभी के लिए सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली रहेगी। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में चंद्रमा के उदय होने का समय....  

जानिए किस शहर पर कब होगा चंद्रोदय?
नोएडा- 08 बजकर 06 मिनट पर
गाजियाबाद- 08 बजकर 06 मिनट पर
दिल्ली- 08 बजकर 07 मिनट पर
हरियाणा- 08 बजकर 10 मिनट पर
चंडीगढ़- 08 बजकर 03 मिनट पर
लुधियाना- 08 बजकर 07 मिनट पर
मेरठ- 08 बजकर 03 मिनट पर
लखनऊ- 07 बजकर 56 मिनट पर
कानपुर- 08 बजकर 00 मिनट पर
प्रयागराज- 07 बजकर 56 मिनट पर
इंदौर- 08 बजकर 26 मिनट पर
मुरादाबाद– 07 बजकर 58 मिनट पर
मुंबई – 08 बजकर 45 मिनट पर
कोलकाता – 07 बजकर 34 मिनट पर
जयपुर- 08 बजकर 17 मिनट पर
पटना – 07 बजकर 46 मिनट पर
यमुनानगर, हरियाणा – 08 बजकर 08 मिनट पर

करवा चौथ के बारे में ये भी पढ़ें

Karwa chauth 2021: करवा चौथ पर करें राशि अनुसार आसान उपाय, बना रहेगा पति-पत्नी में प्रेम और घर में सुख-समृद्धि

Karwa chauth 2021: करवा चौथ पर इस विधि से करें व्रत-पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त, महत्व, कथा व चंद्रोदय का समय

Karwa chauth 2021: करवा चौथ पर बन रहे हैं सौभाग्य बढ़ाने वाले 6 शुभ योग, ग्रहों की भी बन रही है विशेष स्थिति 

Karwa chauth 2021: करवा चौथ पर करें राशि अनुसार आसान उपाय, बना रहेगा पति-पत्नी में प्रेम और घर में सुख-समृद्धि

करवा चौथ पर पति ऐसे करें अपनी पत्नी को खुश, राशि अनुसार उन्हें ये उपहार दें

करवा चौथ पर करें इन 5 में से कोई भी 1 उपाय, बना रहेगा पति-पत्नी में प्रेम

करवा चौथ पर क्यों खाते हैं सरगी, क्यों करते हैं चंद्रमा की पूजा? ये हैं इस पर्व से जुड़ी 4 परंपराएं

करवा चौथ 24 अक्टूबर को, इस दिन रोहिणी नक्षत्र में होगा चंद्रोदय, कब से कब तक रहेगी ये तिथि?

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल
Weekly Horoscope December 2025: आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे आपके लिए? जानें मेष से मीन राशि तक का हाल