समुद्र शास्त्र में बताए गए इन लक्षणों से जानिए कैसी लड़की अपने पति के लिए होती है किस्मत वाली?

Published : Jul 03, 2021, 08:55 AM ISTUpdated : Jul 03, 2021, 11:36 AM IST
समुद्र शास्त्र में बताए गए इन लक्षणों से जानिए कैसी लड़की अपने पति के लिए होती है किस्मत वाली?

सार

समुद्र शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के आधार पर शुभ-अशुभ लक्षणों के बारे में बताया गया है। इसके अनुसार लड़कियों के कुछ ऐसे शारीरिक लक्षणों के बारे में भी बताया है, जिनसे पता चलता है कि कौन-सी लड़की विवाह के बाद पति के लिए भाग्यशाली साबित होती है।

उज्जैन. आज हम आपको लड़कियों से संबंधित कुछ ऐसे ही शारीरिक लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

1. हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर पत्नी की अंगुली गोल और लंबी है तो वह अपने साथ ही साथ आपके लिए भी भाग्यशाली होगी। आप दोनों धन दौलत और ऐशो आराम के साथ जीवन का आनंद ले सकते हैं।
2. अगर आपके जीवनसाथी की अंगुलियां चिकनी, सीधी और मांसल है तो यह समझ लीजिए आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसी कन्या लक्ष्मी के समान घर में सुख संपदा की वृद्धि करती है।
3. कन्या की अंगुली का छोटा होना और अंगुलियों को मिलाने पर बीच में खाली जगह का दिखना वैवाहिक जीवन में धन की परेशानी का कारण हो सकता है क्योंकि ऐसी अंगुलियों वाली कन्या बेहद खर्चीली होती है जिससे धन का संचय कठिन होता है।
4. जिनसे आप विवाह कर रहे हैं उनकी हथेली के ऊपरी भाग में रोम यानी बाल हैं तो यह वैवाहिक जीवन के लिए शुभ संकेत नहीं है। भविष्य पुराण और स्कंद पुराण के अनुसार ऐसी कन्या का वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं होता है। इनके पति को भी दुख उठाना पड़ता है।
5. कन्या की अंगुलियां आगे से पतली हो और अंगुली के सभी पोर बराबर और सुंदर हों तो यह उनके सुखी और शांतिमय वैवाहिक जीवन का सूचक है। ऐसी कन्या अपने पति के साथ अच्छे तालमेल बनाकर गृहस्थी चलाती है।

ज्योतिष में स्वाभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें

जीवन का भरपूर आनंद लेते हैं इन 3 तारीखों पर जन्में लोग, नहीं करते भविष्य की चिंता

सामुद्रिक शास्त्र: शरीर के चिह्नों, तिल और उंगलियों से जानिए कैसी लड़की होती है भाग्यशाली

अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के धनी होते हैं इन 4 राशि के लोग, आसानी से जीत लेते हैं दूसरों का दिल

इन तारीखों पर जन्में लोग होते हैं घमंडी और जिद्दी, लेकिन फिर भी इनमें होती हैं कई खूबियां

किस्मत वाले होते हैं इस नक्षत्र में जन्में लोग, इन पर होती है शनिदेव की विशेष कृपा

PREV

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे आपके लिए? जानें मेष से मीन राशि तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, जानें आपकी लाइफ पर कैसा होगा असर?