ये हैं वो 10 संकेत और सपने जो बताते हैं आपको हो सकता है पैसों का फायदा

Published : Nov 08, 2020, 10:44 AM IST
ये हैं वो 10 संकेत और सपने जो बताते हैं आपको हो सकता है पैसों का फायदा

सार

हिंदू धर्म में शकुन-अपशकुन की मान्यता बहुत पुरानी है। विभिन्न संकेतों के माध्यम से शकुन-अपशकुन के बारे में जाना जा सकता है। इन संकेतों का माध्यम सपने भी हो सकते हैं या कुछ और भी। कुछ संकेत ऐसे भी होते हैं, जो हमें धन लाभ होने के बारे में पहले से ही बता देते हैं।

उज्जैन. हिंदू धर्म में शकुन-अपशकुन की मान्यता बहुत पुरानी है। विभिन्न संकेतों के माध्यम से शकुन-अपशकुन के बारे में जाना जा सकता है। इन संकेतों का माध्यम सपने भी हो सकते हैं या कुछ और भी। कुछ संकेत ऐसे भी होते हैं, जो हमें धन लाभ होने के बारे में पहले से ही बता देते हैं। आवश्यकता है बस उन संकेतों को समझने की। दीपावली (14 नवंबर, शनिवार) के अवसर पर आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो लक्ष्मी (धन) आगमन के बारे में हमें पहले से ही सूचित कर देते हैं। ये संकेत इस प्रकार हैं-

1. शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर किसी की हथेलियों में लगातार खुजली हो तो समझ लेना चाहिए कि उसे धन लाभ होने वाला है।
2. किसी से लेन-देन करते समय पैसा हाथ से छूट जाए तो समझना चाहिए कि धन लाभ हो सकता है।
3. धन से संबंधित किसी काम पर जाते समय पीले कपड़े में कोई सुंदर स्त्री दिख जाए तो ये भी धन प्राप्ति का संकेत है।
4. गुरुवार को कुंवारी लड़की पीले कपड़ों में दिख जाए तो इसे भी धन लाभ का संकेत समझना चाहिए।
5. कहीं जाते समय नेवले द्वारा रास्ता काटना या नेवले का दिखना भी धन लाभ का संकेत होता है।
6. शुक्रवार को केसरिया रंग की गाय दिखा जाए तो समझना चाहिए कि कहीं से अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
7. जो व्यक्ति सपने में मोती, मूंगा, हार, मुकुट आदि देखता है, उसके घर में लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करती है।
8. सपने में जिसके दाहिने हाथ में सफेद रंग का सांप काट ले, उसे भी धऩ प्राप्ति के योग बनते हैं।
9. यदि कोई सपने में किसी को चेक लिखकर देता है तो उसे विरासत में धन मिलने की संभावना रहती है।
10. जो व्यक्ति सपने में पका हुआ संतरा व गेहूं देखता है, उसे जल्दी ही अतुल धन-संपत्ति प्राप्त होने के योग बनते हैं।

सपनों के बारे में ये भी पढ़ें

स्वप्न ज्योतिष: ये 10 सपने आएं तो समझिए हो सकता है पैसों का नुकसान

ये हैं वो 20 सपने जो सबसे ज्यादा देखे जाते हैं, जानिए क्या है इनके अच्छे और बुरे संकेत

अगर आपको भी आते हैं ऐसे सपने तो जल्दी बन सकते हैं आपकी शादी के योग

ये 8 सपने आएं तो समझ लीजिए आपके साथ हो सकता है कुछ बुरा

नींद में लगता है डर या आते हैं डरावने सपने तो करें इन 5 में से कोई 1 उपाय

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, जानें आपकी लाइफ पर कैसा होगा असर?
Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?