सपने में दिखे शंख या बारिश तो समझिए चमकने वाली है आपकी किस्मत, दूर होंगी परेशानियां

सपने हमें कई तरह के संकेत देते हैं। ये संकेत शुभ और अशुभ दोनों तरह के हो सकते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपने में देखी गई चीजों का अर्थ बताया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 22, 2021 2:31 AM IST / Updated: Jun 22 2021, 11:54 AM IST

उज्जैन. स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताया गया है जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं। सपने में इन खास चीजों को देखने को मतलब होता है कि जल्दी ही आपकी परेशानियां दूर हो जाएंगी और सफलता आपके कदम चूमेगी। आगे जानिए इन सपनों के बारे में…

1. अगर आप सपने में स्वयं को आसमान में उड़ते हुए देखते हैं तो यह शुभ स्वप्न होता है। इस सपने का मतलब होता है कि आपका आने वाला समय बहुत ही सुनहरा होने वाला है। यह सपना आपके करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का संकेत देता है।
2. सपने में झरना गिरते हुए देखें तो समझना चाहिए आपका अच्छा समय शुरु होने वाला है और आपके दुखों का अंत होने वाला है।
3. सपने में बारिश देखना भी बहुत शुभ माना जाता है। जिस तरह स्वच्छ पानी देखना अच्छा होता है उसी तरह से सपने में बाढ़ का पानी देखना, गंदा पानी देखना शुभ नहीं माना जाता है।
4. सपने में शंख देखना बहुत ही दुर्लभ सपना माना जाता है। यदि सपने में शंख दिखाई देता है तो इसका सीधा अर्थ माना जाता है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों की कृपा दृष्टि है।
5. यदि सपने में शंख बजते हुए सुनाई देता है तो यह और भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना देखने का अर्थ होता है कि आपको चारों और से सफलता प्राप्त होने वाली है। यदि आप लंबे समय से कुछ सोच रहे हैं तो आपकी वह इच्छा भी पूर्ण हो सकती है।
6. स्वप्न ज्योतिष के अनुसार सपने में इंद्रधनुष का दिखाई देना अर्थात जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है। इंद्रधनुष दिखाई देने का सपना व्यक्ति के जीवन में पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान बढ़ने का संकेत भी देता है।

स्वप्न ज्योतिष के बारे में ये भी पढ़ें

सपने में दिखे काली बिल्ली, खूंखार जंगली जानवर या चमगादड़ तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कुछ बुरा

सपने में दिखे सांप का बिल या मधुमक्खी का छत्ता तो जानिए किस बात का संकेत है ये

सपने में बार-बार दिखे नदी, समुद्र, बारिश या बाढ़ तो जानिए ये किस बात का संकेत है

स्वप्न ज्योतिष: हमेशा अशुभ नहीं होते मृत्यु से जुड़े सपने, कभी-कभी शुभ फल भी देते हैं

सपने में दिखे नेवला तो इसे समझना चाहिए शुभ संकेत, इससे दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

Share this article
click me!