सामुद्रिक शास्त्र: शरीर के चिह्नों, तिल और उंगलियों से जानिए कैसी लड़की होती है भाग्यशाली

Published : Jun 21, 2021, 08:18 AM ISTUpdated : Jun 21, 2021, 11:53 AM IST
सामुद्रिक शास्त्र: शरीर के चिह्नों, तिल और उंगलियों से जानिए कैसी लड़की होती है भाग्यशाली

सार

सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसी विधा है जिसमें शरीर के अंगों की बनावट और शरीर पर बने हुए चिह्नों एवं तिलों को देखकर व्यक्ति के बारे में जानकारी दी जाती है।

उज्जैन. शरीर पर बनने वाले कुछ चिह्नों और तिलों को अशुभ तो वहीं कुछ को बहुत ही शुभ माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में कुछ चिह्नों, तिलों और शरीर के अंगों की बनावट के बारे में बताया गया है। जिन लड़कियों के शरीर पर ये होते हैं उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। आगे जानिए इन चिह्नों के बारे में…

तलवे में शंख व अन्य शुभ चिह्न
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कियों के पैर के तलवे में शंख, कमल या चक्र का चिह्न बना होता है वे स्वयं और परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। ये स्वयं भी किसी ऊंचे पद पर पहुंचती हैं। इसके साथ ही जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा चौड़ा और गोलाई एवं लालिमा लिए हुए होता है, उनका पूरा परिवार सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करता है।

शरीर के बाएं हिस्से में तिल
हर व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल होते हैं। कुछ तिल व्यक्ति के जन्म समय के होते हैं तो वहीं कुछ तिल बाद में बन जाते हैं। शरीर पर बने हुए तिलों का अलग-अलग महत्व माना जाता है। यदि किसी महिला के शरीर पर दाएं हिस्से की तुलना में बाएं हिस्से में अधिक तिल होते हैं तो माना जाता है कि ऐसी लड़कियां परिवार के लिए भाग्यशाली होती हैं।

चौड़ा माथा होता है शुभ
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कियों का माथा चौड़ा होता है वे बहुत भाग्यशाली होती हैं। यदि किसी लड़की का माथा तीन अंगुल से चौड़ा और चंद्रमा के आकार का हो तो ऐसी लड़कियां सौभाग्य और सुख में वृद्धि करने वाली होती हैं माना जाता है कि ये जिस घर में जाती हैं वहां धन-धान्य और खुशहाली बनी रहती है।

लंबी उंगलियों वाली लड़कियां
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों की उंगलियां लंबी और सुंदर होती हैं वे अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। इनकी जिससे भी शादी होती हैं उसे नौकरी और व्यवसाय में खूब तरक्की प्राप्त होती है।

ज्योतिष में स्वाभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें

अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के धनी होते हैं इन 4 राशि के लोग, आसानी से जीत लेते हैं दूसरों का दिल

इन तारीखों पर जन्में लोग होते हैं घमंडी और जिद्दी, लेकिन फिर भी इनमें होती हैं कई खूबियां

किस्मत वाले होते हैं इस नक्षत्र में जन्में लोग, इन पर होती है शनिदेव की विशेष कृपा

इच्छा शक्ति का केंद्र होता है अंगूठा, इसके 3 हिस्से बताते हैं व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर

सामुद्रिक शास्त्र: पुरुषों के होंठ देखकर भी जान सकते हैं उनके स्वभाव से जुड़ी ये खास बातें

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज