सामुद्रिक शास्त्र एक लक्षण विज्ञान है, जिसमें मनुष्य की शारीरिक बनावट को देखकर उसके बारे में फलकथन कहा जाता है।

उज्जैन. शरीर में हर चीज का अपना एक खास महत्व होता है, किन्तु जब चेहरे में व्यक्ति के होंठ खूबसूरत होते हैं तो उस पुरूष की सुन्दरता में चार-चांद लग जाते हैं। आईये आज हम पुरूष के होंठों के बारे में बात करते है कि पुरूष के होंठों को देखकर कैसे उसके व्यक्तित्व की पहचान की जा सकती है…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्थूलोधरो नरो यस्तु गर्वी चेवातिनिर्धनः।
ऋजुबिम्बोपमोष्ठाभ्यां भूपो भवति निश्चितम।।

1. जिस व्यक्ति के नीचे का होंठ मोटा हो
जिस व्यक्ति के नीचे का होंठ मोटा होता है, वह मनुष्य धन को लेकर काफी चिन्तित रहता एंव अभिमानी स्वभाव का होता है। सीधे और पके हुए कुरून्द के समान जिसके ओंठ होते है। वह व्यक्ति निश्चिय ही राजा के समान सुख भोगने वाला होता है।

2. काले होंठ
जिस मनुष्य के होंठ एकदम काले होते हैं, वह पुरूष पढ़ने में तेज, बुद्धिमान, चालाक, अवसरवादी एंव अत्यधिक बातें करने वाला होता है। ये अपनी बुद्धि व विवेक के कारण परिस्थितियों को अपने अनुकूल कर लेते हैं।

3. लाल होंठ
यदि किसी मनुष्य के होंठ हमेशा लाल रहते हो, वह व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ्य व साहसी होता है। ये अपनी तार्किक क्षमता के कारण शीघ्र ही चर्चित हो जाते हैं। ये उच्च शिक्षा को ग्रहण करने वाले होते हैं। ये जो भी कार्य करते हैं, उसमें सावधनी बरतना इनका विशेष गुण होता है।

4. पतले होंठ
जिस व्यक्ति के होंठ काफी पतले होंते हैं, उस मनुष्य का स्वभाव व प्रकृति काफी हद तक महिलाओं से मेल खाता है। धन की बजत करना इनकी प्रथम प्राथमिकता होती है। कैरियर के लिए इनको अत्यधिक संघर्ष नहीं करना पड़ता है। सुन्दर वस्तुओं की खरीददारी करना भी इनका शौक होता है।

5. मोटे होंठ
यदि किसी व्यक्ति के होंठ काफी मोटे होते हैं तो, वह मनुष्य क्रूर व कठोरता का प्रतीक होता है। सामाजिक रूप ऐसे पुरूष अलग-थलग पड़े रहते है। ये न्याय के प्रति काफी सवेंदनशील होते है।

ज्योतिष में स्वाभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें

लाल किताब से जानिए 16 से 24 वर्ष तक की आयु में कौन-सा ग्रह हमें प्रभावित करता है?

राहु है शूल योग का स्वामी, गरीब और दिल से कठोर होता है इस योग में जन्मा व्यक्ति

मूल नक्षत्र में जन्में लोगों पर रहता है राहु और गुरु का प्रभाव, जानिए इनके नेचर से जुड़ी खास बातें

लिखने और पढ़ने के शौकीन होते हैं मीन राशि के लोग, बेकार का दिखावा पसंद नहीं करते

बुद्धिमान और व्यवहारकुशल होते हैं कुंभ राशि के लोग, गंभीरता से करते हैं हर काम

आसानी से मित्र नहीं बनाते मकर राशि के लोग, यात्रा करना होता है पसंद

खुले विचारों वाले होते हैं धनु राशि के लोग, ये अपने पैतृक व्यवसाय को आगे बढ़ाते हैं

जिद्दी लेकिन आत्मविश्वास से भरे होते हैं वृश्चिक राशि के लोग, इन्हें धोखा देना आसान नहीं होता

आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं तुला राशि के लोग, मुश्किल हालातों में भी नहीं मानते हार

महत्वकांक्षी और भावुक होते हैं कन्या राशि के लोग, अपनी योग्यता से पाते हैं सफलता