
उज्जैन. हर राशि की अपनी कुछ विशेषताएं हैं। उसी के अनुसार उस राशि के स्वामी व मंत्र भी बताए गए हैं। यदि व्यक्ति अपनी राशि के स्वामी के मंत्र का जाप विधि-विधान से करें, उसकी अनेक समस्याओं का समाधान हो सकता है। किस राशि का स्वामी कौन है व उनके मंत्रों की जानकारी इस प्रकार है-
मेष: इस राशि के स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों को ऊँ क्रां, क्रीं, क्रौं स: भौमाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
वृष: इस राशि के स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को ऊँ द्रां, द्रीं, द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
मिथुन: इस राशि के स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों को ऊँ ब्रां, ब्रीं, ब्रौं, स: बुधाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
कर्क: इस राशि के स्वामी चंद्र है। इस राशि के लोगों को ऊँ श्रां, श्रीं, श्रौं स: सोमाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
सिंह: इस राशि के स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोगों को ऊँ ह्रां, ह्रीं, ह्रौं स: सूर्याय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
कन्या: इस राशि के स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों को ऊँ ब्रां, ब्रीं, ब्रौं, स: बुधाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
तुला: इस राशि के स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को ऊँ द्रां, द्रीं, द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
वृश्चिक: इस राशि के स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों को ऊँ क्रां, क्रीं, क्रौं स: भौमाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
धनु: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोगों को ऊँ ग्रां, ग्रीं, ग्रौं स: गुरवे नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
मकर: मकर राशि के स्वामी शनि है। इस राशि के लोगों को ऊँ प्रां, प्रीं, प्रौं, स: शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
कुंभ: इस राशि के स्वामी शनि है। इस राशि के लोगों को ऊँ प्रां, प्रीं, प्रौं, स: शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
मीन: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोगों को ऊँ ग्रां, ग्रीं, ग्रौं स: गुरवे नम: का जाप करना चाहिए।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।