Mahashivratri 2022: जब दिखने लगे ऐसे लक्षण तो समझ लीजिए ये है मौत के आने का संकेत

Published : Feb 18, 2022, 04:37 PM IST
Mahashivratri 2022: जब दिखने लगे ऐसे लक्षण तो समझ लीजिए ये है मौत के आने का संकेत

सार

मौत का नाम सुनते ही हर कोई डर जाता है। ये सच है कि कोई भी इंसान मरना नहीं चाहता, लेकिन मृत्यु एक अटल सत्य है, जिसे कोई भी झूठला नहीं सकता। कई हिंदू धर्म ग्रंथों में मौत से जुड़े संकेतों के बारे में बताया गया है। ऐसा ही एक एक ग्रंथ है शिवमहापुराण (shiva mahapuran)। इस ग्रंथ का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।

उज्जैन. भगवान शिव (Lord Shiva) ने शिवमहापुराण में देवी पार्वती (Goddess Parvati) को मनुष्यों की मृत्यु से संबंधित कई गुप्त संकेत बताए हैं। इन संकेतों को समझकर यह जाना जा सकता है कि किस व्यक्ति की मौत कितने समय में हो सकती है। वर्तमान समय सुनने में ये बातें भले ही अजीब लगे लेकिन इस ग्रंथ में मृत्यु के संकेतों के बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी दी गई है। इस बार 1 मार्च को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) है। इस मौके पर हम आपको शिवमहापुराण में बताए इन संकेतों की जानकारी दे रहे हैं, जो इस प्रकार है…

ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि 1 मार्च को, पहले लें संकल्प फिर इस विधि से करें पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त


Mahashivratri 2022: विष योग में मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व, मकर राशि में ये 5 ग्रह बनाएंगे पंचग्रही युति


1. अचानक किसी व्यक्ति का शरीर नीला या पीला पड़ जाए या उसके शरीर पर लाल निशान दिखाई दें तो उसकी मृत्यु 6 महीने में हो सकती है।
2. जिस व्यक्ति का मुंह, कान, आंख व जीभ ठीक से काम न करे, उसके जीवन के 6 महीने ही बचे हो सकते हैं।
3. यदि किसी व्यक्ति का गला और मुंह बार-बार सूखने लगे तो उसकी मृत्यु 6 महीने के अंदर संभव है।
4. जब किसी का बायां हाथ लगातार फड़कता रहे, तालू सूख जाए तो उसकी मृत्यु 1 महीने के अंदर हो सकती है।
5. जिसे चंद्रमा व सूर्य के आस-पास काला या लाल घेरा दिखाई देने लगे, उसकी मृत्यु 15 दिन के अंदर हो सकती है।
6. जिसे चंद्रमा व तारे ठीक से न दिखाई दें या काले दिखाई दें, उसकी मृत्यु 1 महीने में हो सकती है।
7. जिस व्यक्ति को अचानक नीली मक्खियां घेर लें, हो सकता है उसकी आयु लगभग 1 महीना ही बची हो।
8. जिस मनुष्य के सिर पर गिद्ध, कौआ या कबूतर आकर बैठ जाए, उसकी मृत्यु 1 महीने के अंदर हो सकती है।
9. जिसे पानी, तेल, घी या दर्पण में अपनी परछाई दिखाई न दे तो उसकी आयु 6 महीने ही बची हो सकती है।
10. जब किसी व्यक्ति को अपनी परछाई बिना सिर के दिखाई दे तो उसकी मृत्यु 6 महीने में हो सकती है।
11. जिसे आग की रोशनी ठीक से दिखाई न दे, चारों ओर अंधेरा दिखे, उसकी मृत्यु 6 महीने में हो सकती है।
12. जिसे ध्रुव तारा व सूर्य के दर्शन व हों, रात में इंद्रधनुष दिखाई दे, उसकी उम्र 6 महीने बाकी हो सकती है।

 

ये भी पढ़ें...

23 मार्च तक अस्त रहेगा गुरु, इन 4 राशि वालों को रहना होगा संभलकर, अशुभ फल से बचने के लिए ये उपाय करें

20 फरवरी से 13 अप्रैल तक नहीं होंगी शादियां, गुरु ग्रह की वजह से बढ़ सकता है कुछ लोगों का तनाव

फरवरी के अंतिम दिनों में गुरु होगा अस्त और शनि उदय, ये 2 ग्रह बदलेंगे राशि, ऐसा होगा आपकी राशि पर असर

14 से 20 फरवरी के बीच मांगलिक कार्यों के लिए कब-कब हैं शुभ मुहूर्त? जानिए इस सप्ताह के व्रत-त्योहार

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज