
उज्जैन. जब भी सूर्य राशि बदलता है तो इसका असर सभी लोगों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलता है। इस बार 14 जनवरी की रात सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा, इसलिए 15 जनवरी, रविवार को मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) का पर्व मनाया जाएगा। श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी, के अनुसार, सूर्य जब राशि बदलता है तो इसका एक विशेष वाहन और शस्त्र होता है, इसी के आधार पर राशियों पर होने वाले असर पर विचार किया जाता है। आगे जानिए इस बार सूर्य किस वाहन पर सवार होकर मकर राशि में प्रवेश करेगा और इसका 12 राशियों पर कैसा प्रभाव होगा…
बाघ पर सवार होकर आएंगे सूर्यदेव
ज्योतिषाचार्य डॉ. तिवारी के अनुसार, इस बार सूर्यदेव बाघ पर सवार होकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इनका उपवाहन घोड़ा, अस्त्र गदा, वस्त्र पीले और दृष्टि ईशान कोण में रहेगी। सूर्य की ये स्थिति शुभ फल देने वाली रहेगी। 15 जनवरी, रविवार को संक्रांति का पुण्य काल यानी शुभ मुहूर्त सुबह 07:17 से शाम 5:55 तक रहेगा यानी इसका अवधि लगभग 10 घंटे 38 मिनट रहेगी। वहीं महा पुण्यकाल यानी अति शुभ मुहूर्त सुबह 07:17 से 9:04 तक यानी सिर्फ 01 घंटे 46 मिनट तक रहेगी।
ऐस होगा 12 राशियों पर असर… (Makar Sankranti 2023 Rashifal)
मेष राशि: मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि: वाद-विवाद की संभावना है, इससे मानसिक कष्ट हो सकता है।
मिथुन राशि: कोर्ट-कचहरी के मामलों से परेशानी हो सकती है। धन खर्च के योग हैं।
कर्क राशि: वैवाहिक जीवन कष्टकारी हो सकता है। मानहानि की संभावना है ।
सिंह राशि: शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। रोगों से आराम मिलेगा।
कन्या राशि: ऑफिस में बड़े अधिकारियों से विवाद हो सकता है।
तुला राशि: संपत्ति के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि: इन्हें तरक्की के अवसर मिलेंगे और आय में वृद्धि होगी।
धनु राशि: धन हानि के योग हैं। सर और आँख से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
मकर राशि: मान-सम्मान में वृद्धि और धन लाभ के योग बनेंगे।
कुंभ राशि: यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, यात्रा के भी योग हैं।
मीन राशि: धन, प्रमोशन और सम्मान मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti 2023: जानें मकर सक्रांति की सही डेट, मुहूर्त, शुभ योग और वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं
Makar Sankranti 2023: बेड लक से बचना चाहते हैं तो मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये 5 काम
Makar Sankranti 2023: किस दिन मनाएं मकर संक्रांति 14 या 15 को? जानें शुभ योग और मुहूर्त के बारे में?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।