Budh Grah Parivartan April 2022: मीन से निकलकर मेष राशि में आया बुध, कैसा होगा आप पर असर?

Published : Apr 10, 2022, 03:25 PM IST
Budh Grah Parivartan April 2022: मीन से निकलकर मेष राशि में आया बुध, कैसा होगा आप पर असर?

सार

सौर मंडल में कुल 9 ग्रह हैं, जो समय-समय पर राशि बदलते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां बताई गई हैं। हर ग्रह निश्चिर समय पर एक से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। 8 अप्रैल, शुक्रवार को सौर मंडल का राजकुमार कहा जाने वाला ग्रह बुध मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश कर चुका है, इस राशि में ये ग्रह 24 अप्रैल तक रहेगा।

उज्जैन. बुध के राशि बदलते ही मीन राशि में बना बुधादित्य नाम का राजयोग भी समाप्त हो चुका है। हालांकि 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में आते ही ये राजयोग फिर से बन जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह चंद्रमा का पुत्र है। ये विभिन्न ग्रहों के साथ मिलकर शुभ-अशुभ योग बनाता है। आगे जानिए बुध के राशि बदलने का किस राशि पर क्या असर होगा…

ये भी पढें- शनि के घर में हुआ मंगल का प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा होगा इस राशि परिवर्तन का असर, जानिए राशिफल से

मेष राशि
इस राशि के लिए बुध को गोचर शुभ फल देने वाला रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। राजनीति में कोई बड़ा पद भी इस राशि के लोगों को मिल सकता है। दुश्मन षड़यंत्र रचेंगे, लेकिन किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। इस दौरान लेन-देन करते समय सावधानी रखें।

वृषभ राशि
विद्यार्थियों को सफलता मिलने में संदेह बना रहेगा। कोई पुरानी बीमारी आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। प्रेम संबंधों में भी बिगाड़ हो सकता है। काम की अधिकता के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। खर्च अधिक हो सकता है। मित्रों या रिश्तेदारों से जुड़ी कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है। 

मिथुन राशि
बिजनेस में आपका पक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। अचानक धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिल सकती है, थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। परिवार के बुजुर्ग और भाइयों का साथ भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें- 40 दिन तक कुंभ राशि में रहेगा मंगल, इन 3 राशि वालों पर होगा निगेटिव असर, भूलकर भी न करें ये 4 काम
 
कर्क राशि

इस राशि के लोगों की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल साबित होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो समय उत्तम है। अपनी काबिलियत के दम पर आप मुश्किलों में भी सफलता पा ही लेंगे।

सिंह राशि
बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन होने के चांस भी बन रहे हैं। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ते चले, हर काम में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि
बुध के गोचर से कन्या राशि के लोगों के जीवन में अचानक कोई बड़ा परिवर्तन आ सकता है। इस दौरान किसी से भी पैसा उधार न लें और न दें। त्वचा से संबंधित रोग हो सकते हैं। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी या बिजनेस में किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं।

तुला राशि
बुध के गोचर से विवाह संबधी मामलों में सफलता मिल सकती है। अविवाहितों के लिए ये समय शुभ रहेगा। साझेदारी के बिजनेस में दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष के लोगों का साथ मिलेगा। कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है। धर्म एवं आध्यात्म की ओर रुझान बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि
बुध का राशि परिवर्तन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। किसी को भी पैसा उधार न दें नहीं तो पैसा अटक सकता है। मकान-दुकान या अन्य कोई अचल संपत्ति इस दौरान आप खरीद सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें, पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारी परेशान कर सकती है।

धनु राशि
संतान से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता बढ़ा सकती है। इस समय आपको थोड़ा चौकन्ना रहना होगा। प्रेम संबंधी मामलों में घनिष्ठता बढ़ सकती है।  विद्यार्थियों के लिए समय अनूकूल है। उन्हें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Ram Navami 2022: मुसीबत के समय किन 4 की होती है परीक्षा? ये हैं रामचरित मानस के लाइफ मैनेजमेंट

मकर राशि

इस राशि के लोग यात्रा करते समय सावधानी रखें, कोई दुर्घटना हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। रोजगार की स्थिति बिगड़ सकती है।

कुंभ राशि
इस राशि के लोगों के पराक्रम में वृद्धि होगी। दान-धर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को सफलता मिल सकती है। अपनी सूझ-बूझ से आप विपरीत परिस्थितियों में भी हालात पर काबू पाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि
इस राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। नौकरी और बिजनेस में परिवर्तन हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। माता पिता की सेहत को लेकर सावधान रहें। विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़ें... 

जब 2 दिन भूखा रहने के बाद राजा के बेटे को समझ में आ गया जिंदगी का असली सच


पिता और बेटा गधे पर बैठकर जा रहे थे, लोगों ने कहा ’कितने निर्दयी है, दोनों पैदल चलने लगे…फिर क्या हुआ?

भिखारी ने सेठ से पैसे मांगे, सेठ ने कहा “बदले में तुम मुझे क्या दोगे? ये सुनकर भिखारी ने क्या किया?

पिता को कपड़े सीते देख बेटे ने पूछा “आप कैंची पैरों में और सुई टोपी में क्यों लगाते हैं? पिता ने बताई खास वजह
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज