ज्योतिष: अलग-अलग होता है दिन और रात में जन्में लोगों का स्वभाव, जानिए इनसे जुड़ी खास बातें

Published : Sep 03, 2020, 01:22 PM ISTUpdated : Sep 03, 2020, 01:23 PM IST
ज्योतिष: अलग-अलग होता है दिन और रात में जन्में लोगों का स्वभाव, जानिए इनसे जुड़ी खास बातें

सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रात में जन्म लेने वाले और दिन में जन्म लेने वाले लोगों में काफी अंतर होता है। रात में जन्मे लोग ज्यादा जोखिम लेते है, वहीं दिन में जन्म लेने वाले लोग काम के प्रति ज्यादा ईमानदार होते हैं।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रात में जन्म लेने वाले और दिन में जन्म लेने वाले लोगों में काफी अंतर होता है। रात में जन्मे लोग ज्यादा जोखिम लेते है, वहीं दिन में जन्म लेने वाले लोग काम के प्रति ज्यादा ईमानदार होते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट से जानिए दिन में जन्मे और रात में जन्म लेने वालों का स्वभाव कैसा होता है-

ऐसा होता है दिन में जन्में लोगों का स्वभाव
1. जिन लोगों का जन्म दिन में होता है, वे रात में जन्मे लोगों की अपेक्षा कम साहसी होते हैं। ये लोग जोखिम भरे कामों से बचते हैं।
2. स्वास्थ्य में मामले में दिन में जन्मे लोग भाग्यशाली रहते हैं। इनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
3. दिन में जन्मे लोग किसी भी काम में आलस्य नहीं करते हैं। हर काम ईमानदारी से करना पसंद करते हैं।
4. ये लोग भावुक होते हैं, दूसरों की परेशानियां नहीं देख पाते हैं और मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
5. रात में जन्मे लोगों की अपेक्षा इन लोगों में गुस्सा थोड़ा कम होता है। इनका गुस्सा जल्दी ही शांत भी हो जाता है।
6. घर-परिवार और समाज में इन्हें मान-सम्मान मिलता है। अपने कर्मों के साथ ही कभी-कभी भाग्य पर भी ये लोग भरोसा कर लेते हैं।
7. जीवन साथी के प्रति ईमानदार रहते हैं और सभी के सुख का ध्यान रखते हैं।

ऐसा होता है रात में जन्में लोगों का स्वभाव
1. रात में जन्में लोगों की कुंडली में बृहस्पति और राहू मजबूत होता है। जिस कारण इनके पास पैसों की कमी नहीं रहती।
2. रात में जन्में लोगों का स्वभाव आलोचक होता है। इसीलिए ये किसी की भी आलोचना करने से पीछे नहीं रहते।
3. इनका स्वभाव दोस्ताना होता है। इस कारण ये दोस्त बनाने में माहिर होते हैं।
4. इनमें ज्यादा आत्मविश्वास होता है। इस कारण ये सार्वजनिक जगहों पर अपनी बात खुल कर रख पाते हैं।
5. ये लोग ज्यादा कल्पनाशील, रचनात्मक और साहसी स्वभाव के होते हैं और जोखिम लेने से पीछे नहीं हटते।
6. ये समस्या को जल्दी भाप लेते हैं और तुरंत उसे खत्म करने में लग जाते हैं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज