हस्तरेखा ज्योतिष: पैसा कमाने वाला और भाग्यशाली होता है वो जिसकी अनामिका उंगली सीधी और लंबी होती है

Published : Sep 01, 2020, 03:18 PM IST
हस्तरेखा ज्योतिष: पैसा कमाने वाला और भाग्यशाली होता है वो जिसकी अनामिका उंगली सीधी और लंबी होती है

सार

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति की हथेली की बनावट, उस पर बनने वाली रेखाओं और निशानों से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। हथेली की रेखाओं के अलावा उंगलियों की बनावट से भी भविष्य जाना जा सकता है।

उज्जैन. हथेली की रेखाओं के अलावा उंगलियों की बनावट से भी भविष्य जाना जा सकता है। आइए जानते हैं उंगलियों की बनावट के क्या मायने होते हैं। अपनी हथेली को फैलाकर देखने पर यह देखें कि उंगलियां किस अवस्था में हैं। यदि सभी अंगुलियां अलग-अलग हैं तो इसका अर्थ है कि हर पर्वत संतुलित अवस्था में है। इसका अर्थ है, ग्रहों की स्थिति कुल मिलाकर अनुकूल है जो आपके लिए शुभ फलदायक है।

1. यदि सभी उंगलियां एक दूसरे की ओर झुकी हैं तब ऐसा व्यक्ति लचीले स्वभाव का होता है। यदि सभी उंगलियों का झुकाव मध्यमा की ओर है तो उनमें शनि पर्वत के गुण तथा विशेषताएं बढ़ जाती है।
2. अनामिका उंगली सीधी और लंबी होने पर व्यक्ति धन कमाने के मामले में काफी भाग्यशाली रहता है।
3. जिस व्यक्ति की तर्जनी अंगुली का झुकाव अंगूठे की ओर होता है उनमें अहंकार का भाव कम होता है। मध्यमा की ओर इस उंगली का झुकाव होने पर व्यक्ति खुले मिजाज का होता है।
4. मध्यमा उंगली का झुकाव तर्जनी की ओर होने पर व्यक्ति गंभीर स्वभाव का होता है। ऐसा व्यक्ति कोई भी काम बहुत ही सोच विचार कर करते हैं। ऐसे व्यक्ति में अहंकार की भावना कम रहती है।
5. जिस व्यक्ति की छोटी उंगली का झुकाव अनामिका उंगली की ओर होता है वह स्वार्थी स्वभाव का होता है। वहीं छोटी उंगली का झुकाव हथेली के बाहर की ओर हो तो यह लापरवाह स्वभाव की ओर इशारा करता है।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज