
उज्जैन. हिंदू धर्म में ईश्वर को साकार रूप में पूजा जाता है और हम सभी के मन में देवी-देवताओं की एक छवि बसी हुई है, सपने में भी हम इसी छवि को देखते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपनों के अर्थ बताए गए हैं। यदि आप सपने में किसी देवी-देवता को देखते हैं तो इसका भी अलग-अलग मतलब होता है। आगे जानिए सपने में देवी के विभिन्न स्वरूपों में देखने का क्या फल मिलता है…
सपने में मां दुर्गा के दर्शन होना
सपने में मां दुर्गा के दर्शन होना शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत हैं कि आपके जीवन के सभी कष्ट दूर होने वाले हैं लेकिन इस बात का भी ध्यान देना आवश्यक होता है कि मां दुर्गा ने आपको किस मुद्रा में दर्शन दिए हैं।
लाल जोड़े में मुस्कुराती हुई मां दुर्गा
यदि आप स्वप्न मां दुर्गा को लाल वस्त्र में मुस्कुराती हुई मुद्रा में देखते हैं तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अर्थ होता है कि आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाले हैं। ये परिवर्तन आपकी निजी जिंदगी से लेकर व्यवसाय तक में हो सकते हैं। सपने में मां दुर्गा की मूर्ति के दर्शन करना भी बहुत शुभ माना जाता है।
शेर पर सवार मां दुर्गा
यदि आप सपने में मां दुर्गा को शेर पर सवार देखते हैं तो इसका भी अर्थ होता है कि जल्दी ही आपके जीवन की समस्याओं का अंत होने जा रहा है। तो वहीं अगर आप मां दुर्गा के शेर को क्रोधित मुद्रा में और दहाड़ते हुए देखते हैं तो यह आने वाली समस्याओं का संकेत करता है। इसलिए पहले ही सावधान हो जाना चाहिए।
मां दुर्गा को क्रोधित देखना
यदि आपने सपने में मां दुर्गा को क्रोधित मुद्रा में देखा है तो यह स्वप्न शुभ नहीं माना जाता है। इसका अर्थ माना जाता है कि आप कुछ न कुछ ऐसा कार्य या गलती कर रहे हैं। ऐसा सपना दिखाई देने पर आपको अपने व्यवहार व कार्य पर ध्यान देना चाहिए व कुछ गलत करने की अहसास होने पर उसे सुधारने के प्रयास करने चाहिए।
नवरात्रि के बारे में ये भी पढ़ें
मां दुर्गा ने कब, कौन-सा अवतार लेकर किया दुष्टों का संहार, नवरात्रि में जानिए देवी की कथाएं
10 अक्टूबर को करें देवी कूष्मांडा और स्कंदमाता की पूजा, ये है पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती
1 हजार साल पुराना है ये देवी मंदिर, यहां आकर टूट गया था औरंगजेब का घमंड
परंपराएं: नवरात्रि में व्रत-उपवास क्यों करना चाहिए, इस दौरान क्यों किया जाता है कन्या पूजन?
नवरात्रि में योग-साधना कर जाग्रत करें शरीर के सप्तचक्र, हर मुश्किल हो जाएगी आसान
नवरात्रि में तंत्र-मंत्र और ज्योतिष के ये उपाय करने से दूर हो सकती है आपकी हर परेशानी
ढाई हजार साल पुराना है राजस्थान का ये देवी मंदिर, इससे जुड़ी हैं कई पौराणिक कथाएं
इस वजह से 9 नहीं 8 दिनों की होगी नवरात्रि, जानिए किस दिन कौन-सा शुभ योग बनेगा
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।