पुष्य नक्षत्र और बुधादित्य योग में होगी साल 2021 की शुरूआत, खरीदारी के लिए शुभ है ये दिन

Published : Dec 25, 2020, 11:14 AM IST
पुष्य नक्षत्र और बुधादित्य योग में होगी साल 2021 की शुरूआत, खरीदारी के लिए शुभ है ये दिन

सार

इस बार नए साल की शुरूआत पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में हो रही है। ये योग 31 दिसंबर 2020 की शाम 7.50 से शुरू होगा और 1 जनवरी की शाम तक रहेगा। साथ ही सूर्य-बुध ग्रह की युति से बन रहा बुधादित्य योग इस दिन को और शुभ बना रहा है।

उज्जैन. नए साल के पहले ही दिन पुष्य योग में ज्वेलरी, प्रॉपर्टी, व्हीकल और नए कपड़ों की खरीदी करना भी शुभ रहेगा।

जनवरी 2021 में दो बार पुष्य नक्षत्र का संयोग

- जनवरी 2021 के पहले ही दिन यानी 1 तारीख, शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र होने से शुक्र-पुष्य का संयोग बन रहा है। इस दिन सुख-सुविधाएं और विलासिता से जुड़ी चीजों की खरीदारी शुभ मानी गई है।
- इस दिन कपड़े, आभूषण और सुगंधित चीजों की खरीदारी खासतौर से करनी चाहिए। वहीं, इसी महीने 28 तारीख को गुरुवार होने से साल का पहला गुरु पुष्य संयोग बन रहा है। इस दिन हर तरह की खरीदारी करना शुभ है।
- गुरु पुष्य संयोग में किए गए कामों में सफलता मिलती है। इस दिन कोई भी शुभ काम शुरू किया जा सकता है। गुरु पुष्य योग में कोई भी बिजनस डील करना फायदेमंद होता है।
- ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि इस योग पर शनि और गुरु दोनों का शुभ प्रभाव होता है इसलिए लंबे समय तक फायदा देने वाले काम इस योग में शुरू करने चाहिए। प्रॉपर्टी संबंधित काम और पैसों के निवेश के लिए भी ये योग बहुत अच्छा माना गया है।

अभिजीत मुहूर्त में कर सकते हैं काम

- ज्योतिषाचार्य पं. मिश्र के मुताबिक साल के पहले दिन पुष्य नक्षत्र के योग में खरमास के बावजूद अभिजित मुहूर्त में खास काम और खरीदारी कर सकते हैं।
- इस दिन खरीदी करना शुभ व समृद्धि देने वाला रहेगा। पुष्य और अभिजीत मुहूर्त दोनों के संयोग में की गई खरीदी व अन्य शुभ कार्य सकारात्मक परिणाम देने वाले होंगे।
- पं. मिश्र ने बताया कि 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो गया। यानी सूर्यदेव धनु राशि में आ गए हैं। जिससे विवाह और अन्य मांगलिक काम 14 जनवरी तक नहीं किए जाएंगे। लेकिन, खरमास में जमीन, मकान या वाहन खरीदारी की जा सकती है।

नक्षत्रों के बारे में ये भी पढ़ें

किस नक्षत्र में कौन-सी बीमारी हो सकती है और वह कितने दिनों में ठीक हो सकती है?

ऋग्वेद में पुष्य का कहा गया है सुख-समृद्धि देने वाला नक्षत्र, जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें

पुष्य नक्षत्र में जन्मे लोग होते हैं खास, जानें इनसे जुड़ी 10 रोचक बातें

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज