अलग होता है हर व्यक्ति के नाखुनों का शेप, इससे जानिए कैसा है किसी व्यक्ति का स्वभाव

हर व्यक्ति के नाखुनों का शेष अलग-अलग होता है। किसी के नाखून चौड़े होते हैं तो किसी के गोलाकार। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार नाखूनों के शेप के आधार पर भी कई बातें मालूम की जा सकती हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 24, 2020 4:05 AM IST

उज्जैन. हर व्यक्ति के नाखुनों का शेष अलग-अलग होता है। किसी के नाखून चौड़े होते हैं तो किसी के गोलाकार। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार नाखूनों के शेप के आधार पर भी कई बातें मालूम की जा सकती हैं। यहां जानिए नाखून देखकर स्वभाव की कौन-कौन सी बातें मालूम की जा सकती हैं…

1. लंबे नाखून

जिन लोगों के नाखून का शेप लंबा होता है, वे रोमांटिक स्वभाव वाले होते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा भी हो जाते हैं। इनकी कल्पना शक्ति बहुत ही अच्छी होती है। ये लोग हर काम को एकदम सही ढंग से करना पसंद करते हैं। इन लोगों को वह बातें भी समझ आ जाती हैं जो अधिकतर लोग समझ नहीं पाते हैं। जीवन साथी के साथ इनका जीवन सुखी रहता है।

2. चौड़े नाखून

जिन लोगों के नाखूनों का शेप चौड़ा होता है, वे स्वास्थ्य संबंधी मामलों में श्रेष्ठ लाभ प्राप्त करते हैं। शारीरिक रूप से भी शक्तिशाली होते हैं। इन लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। ये लोग गहराई से सोचते हैं और स्पष्टवादी होते हैं। सच और झूठ को भी आसानी से समझ लेते हैं।

3. गोल और अंडाकार नाखून

यदि किसी व्यक्ति के नाखून गोल या अंडाकार हैं तो वह हमेशा ही खुश रहता है। ये लोग शांति प्रिय होते हैं। वाद-विवाद पसंद नहीं करते। ये लोग अपने काम को नए-नए तरीकों से करना पसंद करते हैं। ऐसे नाखून वाले लोग भीड़ के साथ चलना पसंद नहीं करते हैं। अपनी भावनाओं को दूसरों पर आसानी से जाहिर नहीं करते हैं।

4. चौकोर नाखून

ऐसे लोग साहसी होते हैं, जिनके नाखूनों का शेप चौकोर होता है। ये अच्छे लीडर होते हैं। इनका स्वभाव गंभीर होता है। अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी खुश रखते हैं और अपने कामों को समय पर पूरा करते हैं।

5. त्रिकोणाकार नाखून

जिन लोगों के नाखून त्रिकोण के आकार के होते हैं, वे बहुत चतुर होते हैं। हर काम को नए अंदाज में करना पसंद करते हैं। बहुत समझदारी से काम करते हैं, इसीलिए लोग इनसे एकदम सही काम की अपेक्षा करते हैं। हमेसा नए-नए आइडियाज सोचते रहते हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है।

6. बादाम के आकार के नाखून

यदि किसी व्यक्ति के नाखूनों का शेप बादाम के आकार का है तो व्यक्ति ईमानदार होता है। ये लोग बहुत अच्छे मित्र होते हैं। लोग इन पर पूरा विश्वास करते हैं। ये लोग मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने का रास्ता बहुत ही आसानी खोज लेते हैं।

ज्योतिष में स्वाभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें

हथेली के ये 10 निशान होते हैं बहुत खास, जानिए इनसे जुड़े शुभ-अशुभ फल

हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जानिए आपको कब हो सकता है धन लाभ

हस्तरेखा: हथेली के तिल भी बताते हैं आपकी किस्मत से जुड़ी खास बातें

जिन लोगों की उंगलियों पर होता है तिल वो होते हैं किस्मत वाले, जानिए ऐसी ही खास बातें

समुद्र शास्त्र: नाक से भी जान सकते हैं व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में खास बातें

समुद्र शास्त्र: सोने का तरीका भी बताता है आपके नेचर से जुड़ी कई खास बातें

सामुद्रिक शास्त्र: इस ग्रंथ में लिखे हैं सौभाग्यशाली स्त्रियों के गुण और लक्षण

जानिए कैसा होता है अलग-अलग गर्दन वाले व्यक्तियों का स्वभाव

समु्द्र शास्त्र: स्त्रियों के गाल पर तिल होता है शुभ, डिंपल वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली

समुद्र शास्त्र: बालों के रंग और आकार-प्रकार से भी जान सकते हैं व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर

हथेली पर ऐसे निशान बनाते हैं राजयोग, ऐसे लोग को मिलता है जीवन का हर सुख

हथेली और कलाई के बीच होती है ये खास रेखाएं, इनसे जुड़ा होता है हमारी उम्र और किस्मत का राज

हथेली की इन रेखाओं से जान सकते हैं अपनी किस्मत से जुड़ी ये 10 खास बातें

भविष्य पुराण: इन 8 जगहों के आस-पास होता है जिनका घर, वे लोग सुखी नहीं रह पाते

भविष्य पुराण में बताए गए हैं सूर्यदेव के 12 स्वरूप, यही करते हैं सृष्टि का निर्माण और विनाश

जिन पुरुषों में होते हैं ऐसे शारीरिक लक्षण, वो होते हैं किस्मत वाले

भविष्य पुराण: शारीरिक लक्षणों से जानिए किन पुरुषों को नहीं मिल पाता किस्मत का साथ

Share this article
click me!