Palmistry: किन लोगों को थोड़े से प्रयासों से ही मिल जाती है मनचाही नौकरी, जानिए हाथ की लकीरों से

कई लोगों को मनचाही नौकरी बहुत ही जल्दी मिल जाती है, तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कई बार प्रयास करने के बाद भी सफल नहीं हो पाते। ऐसा आखिर क्यों होता है। इसका जवाब आपको हस्तरेखा ज्योतिष (palmistry) से मिल सकता है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 4, 2021 5:48 AM IST / Updated: Sep 04 2021, 12:12 PM IST

उज्जैन. हस्तरेखा में कुछ ऐसी रेखाओं और निशान के बारे में बताया गया है जिनसे नौकरी के बारे में आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है। कुछ ही लोगों की हथेली में ऐसे निशान पाए जाते हैं।  हस्तरेखा शास्त्र में इन रेखाओं और निशानों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। आगे जानिए इन रेखाओं और निशानों के बारे में…

1. उन लोगों को नौकरी मिलने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है जिनकी हथेली में भाग्य रेखा सीधे निकलकर शनि पर्वत पर मिलती हो। हथेली पर भाग्य रेखा बहुत ही शुभ और जीवन में लाभ पहुंचाने वाली रेखा होती है। ऐसे लोगों को बहुत की कम उम्र में मनचाही नौकरी मिल जाती है। इसके अलावा ये लोग नौकरी में काम करते हुए उच्च पदों पर आसीन होते हैं। 
2. अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत में उभार बना हो और साथ ही उस जगह पर किसी भी तरह का कटा हुआ निशान न हो तो व्यक्ति को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना होती है। ऐसे लोगों को नौकरी थोड़े से ही प्रयास में जल्दी मिल जाती है।
3. शनि के अलावा सूर्य और गुरु दो ग्रह भी होते हैं जो नौकरी के कारक ग्रह माने गए हैं। अगर व्यक्ति की हथेली पर गुरु और सूर्य पर्वत उठा हुआ हो तो व्यक्ति को मनचाही नौकरी मिलती है।
4. अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शनि पर्वत के ऊपर कोई चक्र का निशान बना हुआ दिखाई देता हो तो ऐसे जातकों को नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होती है।
5. हस्तरेखा ज्योतिष (palmistry) के अनुसार हथेली पर मस्तिष्क रेखा भी अच्छी नौकरी और व्यवसाय शुरू करने का संकेत देती हैं। जिन लोगों की हथेली पर मस्तिष्क रेखा एकदम साफ और स्पष्ट होती है उन्हें भी मनचाही और कम समय में नौकरी की प्राप्ति होती है।
6. वहीं दूसरी तरफ हथेली पर चंद्र पर्वत में उभार हो साथ कोई रेखा बुध पर्वत की तरफ जाती हो यह शुभ फल देने वाली रेखा होती है। ऐसे लोगों को अच्छी नौकरी और व्यापार में सफलता प्राप्त होती है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

Latest Videos

Palmistry: हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जान सकते हैं आपकी कितनी पुत्र या पुत्री होंगी?

Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बताती हैं किन लोगों के जीवन में बन सकती है 2 शादियों की स्थिति?

palmistry: बहुत ही किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होती हैं ऐसी रेखाएं और निशान

Palmistry: हथेली में सूर्य रेखा और पर्वत पर शुभ-अशुभ चिह्नों का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है, जानिए

Palmistry: हथेली की ये खास रेखाएं बताती हैं आपको बिजनेस में सफलता मिलेगी या नौकरी में

Share this article
click me!

Latest Videos

'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
क्रिकेट की पिच पर CM योगी का करारा शॉट्स-देखें VIDEO । CM Yogi Play Cricket
क्या इन 8 ठिकानों पर ईरान ने छिपा दिए परमाणु हथियार? Israel Iran War Update
Bigg Boss 18: कौन हैं 4 जोड़ी कपड़ा लेकर आए BJP के नेता Tajinder Pal Bagga, जूता कांड है मशहूर