
उज्जैन. हथेली पर बने अलग-अलग ग्रहों के पर्वतों से व्यक्ति के भाग्य और जीवन के बारे में काफी कुछ पता चलता है। हथेली पर सूर्य, बुध, गुरु, चंद्र, शुक्र और शनि ग्रहों के प्रतीक पर्वत बने हुए होते हैं। आज हम आपको हथेली पर बने शनि पर्वत के शुभ और अशुभ लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। आगे जानिए शनि पर्वत से जुड़ी खास बातें...
1. हथेली पर शनि पर्वत मध्यमा उंगली के नीचे वाले भाग यानी जहां से इस उंगली की शुरुआत होती है उसे शनि पर्वत कहा जाता है।
2. शनि पर्वत अगर पूरी तरह से विकसित और उसमें अच्छा उभार होता है तो यह भाग्यशाली व्यक्ति की निशानी होती है।
3. ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में अच्छा पद और मुकाम हासिल करते हैं। ये काम के प्रति इतने जुनूनी होते हैं कि किसी अन्य की परवाह नहीं करते हैं।
4. इनको सिर्फ अपना लक्ष्य ही दिखाई देता है और उसी पर फोकस करते हुए मेहनत करते हैं। शनि पर्वत में ज्यादा उभार होने पर व्यक्ति के व्यवहार में समय-समय पर परिवर्तन देखने को मिलता है।
5. हथेली पर शनि पर्वत के ऊपर किसी भी तरह का निशान का अच्छा होना नहीं माना जाता है।
6. जिन लोगों की हथेलियों पर शनि पर्वत के ऊपर क्रास या द्वीप का चिन्ह बना होता है उसको अशुभ माना जाता है।
7. ऐसे निशान से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां साथ-साथ चलती रहती हैं। ऐसे में इन लोगों को नियमित रूप से शनिदेव की आराधना और उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए।
8. अगर किसी की हथेली पर शनि पर्वत में अच्छा उभार होने के साथ-साथ सूर्य और गुरु पर्वत में भी अच्छा उभार बना हुआ होता है तो ऐसे लोग बहुत ही धनवान और भाग्यशाली होते हैं। बुद्धि और मेहनत के बल पर ये अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।
हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें
Palmistry: किन लोगों को थोड़े से प्रयासों से ही मिल जाती है मनचाही नौकरी, जानिए हाथ की लकीरों से
Palmistry: हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जान सकते हैं आपकी कितनी पुत्र या पुत्री होंगी?
Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बताती हैं किन लोगों के जीवन में बन सकती है 2 शादियों की स्थिति?
palmistry: बहुत ही किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होती हैं ऐसी रेखाएं और निशान
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।