Palmistry: हथेली में यहां होता है शनि पर्वत, ये शुभ स्थिति में हो तो बना देता है किस्मत वाला

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र (palmistry) की ही एक शाखा है। इस अंतर्गत हथेली की रेखाओं, चिह्नों व पर्वत (कुछ विशेष उभार वाले स्थान) को देखकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र (palmistry), के अनुसार हथेली पर जितना महत्व लकीरों का होता है उतना ही उस पर बने पर्वतों का भी होता है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 6, 2021 4:31 PM IST / Updated: Sep 07 2021, 11:30 AM IST

उज्जैन. हथेली पर बने अलग-अलग ग्रहों के पर्वतों से व्यक्ति के भाग्य और जीवन के बारे में काफी कुछ पता चलता है। हथेली पर सूर्य, बुध, गुरु, चंद्र, शुक्र और शनि ग्रहों के प्रतीक पर्वत बने हुए होते हैं। आज हम आपको हथेली पर बने शनि पर्वत के शुभ और अशुभ लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। आगे जानिए शनि पर्वत से जुड़ी खास बातें... 

1. हथेली पर शनि पर्वत मध्यमा उंगली के नीचे वाले भाग यानी जहां से इस उंगली की शुरुआत होती है उसे शनि पर्वत कहा जाता है। 
2. शनि पर्वत अगर पूरी तरह से विकसित और उसमें अच्छा उभार होता है तो यह भाग्यशाली व्यक्ति की निशानी होती है। 
3. ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में अच्छा पद और मुकाम हासिल करते हैं। ये काम के प्रति इतने जुनूनी होते हैं कि किसी अन्य की परवाह नहीं करते हैं। 
4. इनको सिर्फ अपना लक्ष्य ही दिखाई देता है और उसी पर फोकस करते हुए मेहनत करते हैं। शनि पर्वत में ज्यादा उभार होने पर व्यक्ति के व्यवहार में समय-समय पर परिवर्तन देखने को मिलता है।
5. हथेली पर शनि पर्वत के ऊपर किसी भी तरह का निशान का अच्छा होना नहीं माना जाता है। 
6. जिन लोगों की हथेलियों पर शनि पर्वत के ऊपर क्रास या द्वीप का चिन्ह बना होता है उसको अशुभ माना जाता है। 
7. ऐसे निशान से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां साथ-साथ चलती रहती हैं। ऐसे में इन लोगों को नियमित रूप से शनिदेव की आराधना और उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए।
8. अगर किसी की हथेली पर शनि पर्वत में अच्छा उभार होने के साथ-साथ सूर्य और गुरु पर्वत में भी अच्छा उभार बना हुआ होता है तो ऐसे लोग बहुत ही धनवान और भाग्यशाली होते हैं। बुद्धि और मेहनत के बल पर ये अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

Latest Videos

Palmistry: किन लोगों को थोड़े से प्रयासों से ही मिल जाती है मनचाही नौकरी, जानिए हाथ की लकीरों से

Palmistry: हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जान सकते हैं आपकी कितनी पुत्र या पुत्री होंगी?

Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बताती हैं किन लोगों के जीवन में बन सकती है 2 शादियों की स्थिति?

palmistry: बहुत ही किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होती हैं ऐसी रेखाएं और निशान

Palmistry: हथेली में सूर्य रेखा और पर्वत पर शुभ-अशुभ चिह्नों का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है, जानिए

Share this article
click me!

Latest Videos

क्रिकेट की पिच पर CM योगी का करारा शॉट्स-देखें VIDEO । CM Yogi Play Cricket
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election