जिस व्यक्ति की हथेली में होता है मालिका योग उसे मिलता है उच्च पद और सम्मान

Published : Jul 16, 2021, 09:25 AM ISTUpdated : Jul 17, 2021, 11:40 AM IST
जिस व्यक्ति की हथेली में होता है मालिका योग उसे मिलता है उच्च पद और सम्मान

सार

हस्तरेखा शास्त्र में अनेक प्रकार की रेखाओं से मिलकर अनेक प्रकार के शुभाशुभ योग बनते हैं। ऐसा ही एक योग होता है मालिका योग। यदि हथेली में मालिका योग हो तो ऐसा व्यक्ति देश और राज्य के उच्च पद तक पहुंचता है और अपने कार्यों के कारण सम्मानित होता है।

उज्जैन. यदि हाथ में राहु-केतु को छोड़कर अन्य सभी ग्रहों से संबंधित पर्वत बलवान हो तो मालिका योग बनता है। यदि हथेली में मालिका योग हो तो ऐसा व्यक्ति देश और राज्य के उच्च पद तक पहुंचता है और अपने कार्यों के कारण सम्मानित होता है। जिस ग्रह से संबंधित पर्वत सर्वाधिक बलवान हो, उससे संबंधित मालिका योग बनता है। आगे जानिए इस योग से जुड़ी खास बातें…

सूर्य मालिका योग
जिस व्यक्ति की हथेली में ये योग होता है, वह शासन में उच्च पद तक पहुंचता है। अपने प्रयत्नों से सरकारी सेवा क्षेत्र में शीर्ष हासिल करता है।

चंद्र मालिका योग
नेवी में कमांडर होता है। समुद्र-नदी आदि के किनारे के शहरों में व्यापार से लाभ कमाता है। विदेश यात्राएं करता है।

मंगल मालिका योग
व्यक्ति सेना या पुलिस में उच्च पद प्राप्त करता है। भूमि, कृषि, वाहन आदि का पूर्ण सुख प्राप्त रहता है।

बुध मालिका योग
ऐसा व्यक्ति दयालु, दानी एवं परोपकारी होता है। विदेश यात्राएं करता है। कुशल व्यापारी होता है।

गुरु मालिका योग
व्यक्ति शास्त्रों का ज्ञाता, कुशल शिक्षा शास्त्री होता है। दयालु और परोपकारी होता है।

शुक्र मालिका योग
ऐसा व्यक्ति सच्चा पितृ भक्त होता है। धन की कोई चिंता नहीं होती। व्यक्ति सुंदर, आकर्षक होता है।

शनि मालिका योग
ऐसा व्यक्ति दीर्घायु होता है। लेकिन जीवन में संघर्ष भी बहुत आता है। 36 की आयु के बाद पूर्ण सम्मान, सुख, यश प्राप्त करता है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

हाथ की रेखाओं से जानिए व्यक्ति कब हो सकता है डिप्रेशन और तनाव का शिकार

रेखा दोष: जिस व्यक्ति की जीवन रेखा सीधी हो उससे शेयर नहीं करना चाहिए कोई सीक्रेट

हथेली और शरीर के ये निशान देते हैं राजयोग के संकेत, ऐसे लोगों पर बनी रहती है देवी लक्ष्मी की कृपा

किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनके शरीर पर यहां होते हैं तिल, बहुत कम समय में बन जाते हैं धनवान

हथेली की ये 5 रेखाएं और निशान बनाते हैं धनवान, ऐसे लोग बनते हैं सफल बिजनेसमैन और पाते हैं सम्मान

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज