palmistry: बहुत ही किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होती हैं ऐसी रेखाएं और निशान

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हथेली में बनने वाली लकीर, निशान और उभरे हुए हिस्सों से व्यक्ति के भाग्य का पता लगाया जा सकता है। हस्तरेखा विज्ञान (palmistry) के मुताबिक हमारी हथेली में ये निशान यूं ही नहीं होते हैं, बल्कि इनका सीधा संबंध हमारे भाग्य से होता है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 30, 2021 4:07 AM IST / Updated: Aug 30 2021, 03:08 PM IST

उज्जैन. हस्तरेखा विज्ञान (palmistry) के मुताबिक हमारी हथेली में ये निशान यूं ही नहीं होते हैं, बल्कि इनका सीधा संबंध हमारे भाग्य से होता है। माना जाता है कि हथेली में शुभ-अशुभ निशान होते हैं, जिनके माध्यम से यह जाना जा सकता है कि हमारे भाग्य में क्या लिखा है। हथेली में कुछ विशेष चिन्ह होते हैं जो व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं। आज हम आपको हथेली में बनने वाले ऐसे शुभ निशानों को बताएंगे जो व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं। हथेली में ये निशान इस प्रकार होते हैं

शुक्र पर्वत
हथेली पर शुक्र पर्वत अंगूठे के नीचे वाला हिस्सा कहलाता है। अगर किसी भी व्यक्ति की हथेली में शुक्र पर्वत उभार पर है तो व्यक्ति के जीवन में पैसों की कठिनाईयां नहीं आती हैं। उसे हर प्रकार की सुख सुविधा का आनंद प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

सूर्य पर्वत
हथेली पर सूर्य पर्वत रिंग फिंगर जिसे अनामिका उंगली भी कहते हैं उसके नीचे बना हुआ होता है। ज्योतिष में शुभ सूर्य व्यक्ति के जीवन में यश समृद्धि, नाम, सम्मान, पद आदि का कारक होता है। अगर सूर्य पर्वत में उभार होने के साथ एक रेखा निकलती हुई भाग्य रेखा के साथ जाकर मिले तो ऐसे लोगों को अचानक धन लाभ होता है।

Latest Videos

शनि पर्वत
हथेली पर शनि पर्वत मध्यमा उंगली के नीचे वाले हिस्से में बना हुआ होता है। अगर कोई रेखा मणिबंध (जहां से हथेली की शुरुआत होती है) से निकले हुए सीधे शनि पर्वत पर आकर मिले तो यह व्यक्ति को बहुत ही भाग्यशाली बनाती है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी भी पैसे और मान सम्मान की कमी नहीं होती।

गुरु पर्वत
तर्जनी उंगली की ठीक नीचे वाले हिस्से को गुरु पर्वत कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु पर्वत बहुत ही शुभ फल देने वाले ग्रह हैं। हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु पर्वत में उभार के साथ-साथ अगर क्रॉस का निशान बनता है व्यक्ति के जीवन में भाग्य बहुत ही प्रबल होता है। ऐसे जातक को विवाह के बाद सबसे ज्यादा सफलता और तरक्की प्राप्त होती है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

Palmistry: हथेली में सूर्य रेखा और पर्वत पर शुभ-अशुभ चिह्नों का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है, जानिए

Palmistry: हथेली की ये खास रेखाएं बताती हैं आपको बिजनेस में सफलता मिलेगी या नौकरी में

Palmistry: जिस व्यक्ति की हथेली में होता है ये खास योग, वो राजा के समान जीवन जीता है

Palmistry: हजारों में से किसी 1 के हाथों में होती हैं ये 3 खास रेखाएं, बनाती है किस्मत वाला

हथेलियों पर होते हैं हर ग्रह के निशान, जानिए किस ग्रह का चिह्न कैसा दिखाई देता है

हथेली के ये 4 निशान लड़कियों को बनाते हैं बुद्धिमान और किस्मत वाली, इन्हें नहीं होती पैसों की कमी

Share this article
click me!

Latest Videos

'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
क्रिकेट की पिच पर CM योगी का करारा शॉट्स-देखें VIDEO । CM Yogi Play Cricket
क्या इन 8 ठिकानों पर ईरान ने छिपा दिए परमाणु हथियार? Israel Iran War Update
Bigg Boss 18: कौन हैं 4 जोड़ी कपड़ा लेकर आए BJP के नेता Tajinder Pal Bagga, जूता कांड है मशहूर