Palmistry: हथेली की ये छोटी-सी रेखा बना सकती है आपको मालामाल, क्या आपके हाथ में भी है ये लकी लाइन? ऐसे पहचानें

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली ही हर छोटी-बड़ी रेखा व निशान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। इनमें से कुछ रेखाएं बहुत छोटी होने पर भी हमें बड़ा फायदा पहुंचाती हैं। ऐसी ही एक रेखा है सूर्य रेखा।

Manish Meharele | Published : Jun 12, 2022 11:47 AM IST

उज्जैन. हस्त रेखा शास्त्रियों के अनुसार, हथेली में अनामिका अंगुली (सबसे छोटी उंगली के पास) के नीचे सूर्य पर्वत होता है। हथेली के किसी भी भाग से शुरू होकर सूर्य पर्वत तक पहुंचने वाली रेखा ही सूर्य रेखा कहलाती है। ये रेखा हथेली पर कहीं से शुरू हो सकती है, लेकिन पहुंचती सूर्य पर्वत तक ही है। ये रेखा अगर साफ और स्पष्ट हो तो व्यक्ति को अपने जीवन में हर तरह का सुख मिलता है और अगर ये रेखा टूटी-फूटी हो तो कई तरह की परेशानी हो सकती है। आगे जानिए सूर्य रेखा कब शुभ और कब अशुभ फल प्रदान करती है…

1. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, सूर्य रेखा लंबी, स्पष्ट और सीधी हो तो व्यक्ति को अपने जीवन में यश, मान, प्रतिष्ठा आदि सभी सुख मिलते हैं। ऐसा व्यक्ति लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी होता है। दोनों हाथों में यह रेखा स्पष्ट हो तो व्यक्ति पूर्ण सफलता प्राप्त करता है। 

2. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा अगर छोटी और अस्पष्ट हो तो उसे अपने जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है, तब कहीं जाकर उसे छोटी-मोटी सफलता मिलती है।

3. सूर्य रेखा जिस जगह कट जाती है, आयु के उस भाग में व्यक्ति अपनी नौकरी या बिजनेस बदल देता है। यदि हथेली गहरी हो और सूर्य रेखा स्पष्ट हो तो उस व्यक्ति की प्रतिभा का सही उपयोग नहीं होता। ऐसे लोग दूसरों को लाभ पहुंचाते हैं, लेकिन खुद कुछ नहीं कर पाते। 

4. जिस व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा के मार्ग में द्वीप का चिह्न हो तो वह बिजनेस में दिवालिया हो जाता है। उसे अपने जीवन में कई अपयश यानी अपमान का सामना करना पड़ता है। 

5. यदि किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा पर तारे का निशान हो तो वह अपनी कला के माध्यम से देश-विदेश में खूब नाम कमाता है। उसके पास ऐशो-आराम से सभी साधन उपलब्ध होते हैं।

6. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में सूर्य रेखा जिस स्थान पर सबसे अधिक गहरी होती है आयु के उस भाग में व्यक्ति को विशेष धन लाभ होने के योग बनते हैं। 

7. सूर्य रेखा के अंत में यदि बिंदु हो तो व्यक्ति को अपने जीवन काल में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सूर्य रेखा की समाप्ति पर अनेक छोटी-छोटी रेखाएं हो तो व्यक्ति को जीवन भर असफलता ही मिलती है।


ये भी पढ़ें-

ये 5 लोग सोते हुए दिख जाएं तो इन्हें तुरंत उठा देना चाहिए, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान


Feng Shui Tips: ये 3 शो-पीस घर में रखने से दूर होता है बैड लक, खुल जाते हैं बंद किस्मत के दरवाजे

Palmistry: आपकी हथेली पर भी है क्रॉस का निशान तो हो जाईए सावधान, जानिए इसके फायदे और नुकसान

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर