Palmistry: हथेली के ये अशुभ निशान बना देते हैं कंगाल और जीवन भर करना पड़ता है परेशानियों का सामना

कुछ इंसान ऐसे होते हैं जो थोड़े ही प्रयास में हर काम में सफल हो जाते हैं वहीं दूसरी ओर ऐसे भी लोग हैं जो लाख कोशिश करने क बाद भी असफल रह जाते हैं। समुद्रशास्त्र में इसका कारण बताया गया है। हस्तरेखा शास्त्र (palmistry) के अनुसार हथेली पर कुछ निशान शुभ होते है तो कुछ अशुभ।

Asianet News Hindi | Published : Sep 11, 2021 5:03 AM IST / Updated: Sep 11 2021, 11:57 AM IST

उज्जैन. समुद्र शास्त्र के अनुसार, हथेली पर शुभ निशान होने पर व्यक्ति भाग्यशाली और धनवान बनता है, वहीं हथेली पर अशुभ निशान होने पर व्यक्ति का जीवन कंगाली में बीतता है। आगे जानिए हथेली पर बने ऐसे ही कुछ अशुभ निशानों के बारे में…

कटी हुई भाग्यरेखा

हथेली पर भाग्यरेखा होना काफी मायने रखता है। अच्छी भाग्यरेखा बनने से व्यक्ति भाग्यशाली होता है जिससे उसके जीवन में धन-संपदा की कमी नहीं होती। अगर किसी व्यक्ति की भाग्यरेखा कमजोर, टूटी-फूटी या अन्य कोई रेखा उसको काटते हुए जाए तो ऐसा व्यक्ति भाग्यहीन कहलाता है। उसे हमेशा तंगी का सामना करना पड़ता है। कई बार उसे सफलता मिलते-मिलते रह जाती है। उसका जीवन बहुत ही कठिनाइयों में गुजरता है।

सूर्य रेखा का ना होना
हस्तरेखा ज्योतिष (palmistry) के अनुसार सूर्य रेखा से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा न बनी हो तो व्यक्ति को उचित मान-सम्मान प्राप्त नहीं होता है। मेहनत करने के बावजूद भी उसे सफलता नहीं मिलती। ऐसे व्यक्ति का कंगाली पीछा नहीं छोड़ती। पिता का साथ भी उसे नहीं मिलता। सरकारी नौकरी के योग उसके जीवन में नहीं बनते।

Latest Videos

पर्वत में उभार का ना होना
हथेली पर अगर सभी पर्वतों में किसी भी प्रकार का कोई उभार ना हो तो व्यक्ति बहुत भाग्यहीन कहलाता है। जिस पर्वत का उभार कम या नहीं है, उससे संबंधित अशुभ फर भुगतने पड़ते हैं।

जरूरत से ज्यादा क्रास का निशान
कुछ लोगों की हथेली बिल्कुल स्पष्ट और साफ होती तो कुछ लोगों की हथेली में जरूरत से ज्यादा क्रास के निशान बने हुए होते हैं। जरूरत से ज्यादा क्रास के निशान होने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति सही नहीं रहती।

मस्तिष्क रेखा का विकृत होना
जिस व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा विकृत अवस्था यानी कटी-फटी में होती है, उसे भी अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

Palmistry: हथेली में यहां होता है शनि पर्वत, ये शुभ स्थिति में हो तो बना देता है किस्मत वाला

Palmistry: किन लोगों को थोड़े से प्रयासों से ही मिल जाती है मनचाही नौकरी, जानिए हाथ की लकीरों से

Palmistry: हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जान सकते हैं आपकी कितनी पुत्र या पुत्री होंगी?

Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बताती हैं किन लोगों के जीवन में बन सकती है 2 शादियों की स्थिति?

palmistry: बहुत ही किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होती हैं ऐसी रेखाएं और निशान

Palmistry: हथेली में सूर्य रेखा और पर्वत पर शुभ-अशुभ चिह्नों का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है, जानिए

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Air Force Day: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, फाइटर जेट्स ने दिखाए करतब #Shorts
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
तिरुपति मंदिर प्रसादम में कीड़े? घी पर घमासान के बाद अब क्या है नया बवाल । Tirupati Anna Prasadam
Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया