हथेली की ये रेखाएं और निशान देते हैं सुख-समृद्धि और धन से जुड़े मामलों के संकेत

हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष की ही एक विधा है। हस्तेरखा शास्त्र के अनुसार हथेलियों पर बनने वाले तरह-तरह के निशानों और आकृतियों से भविष्य के बारे में जानकारियां हासिल की जाती हैं। हमारी हथेलियों में कुछ निशान ऐसे भी होते हैं जो सुख-समृद्धि और धन से जुड़े मामलों की ओर संकेत करते हैं। 

Asianet News Hindi | / Updated: Oct 18 2021, 07:30 AM IST

उज्जैन. हस्तरेखा शास्त्र के अंतर्गत हथेली की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। हस्तेरखा शास्त्र के अनुसार हथेलियों पर बनने वाले तरह-तरह के निशानों और आकृतियों से भविष्य के बारे में जानकारियां हासिल की जाती हैं। हमारी हथेलियों में कुछ निशान ऐसे भी होते हैं जो सुख-समृद्धि और धन से जुड़े मामलों की ओर संकेत करते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं…

1. हथेली पर बनी भाग्यरेखा ही व्यक्ति के भाग्य का निर्धारण करती हैं। अगर भाग्य रेखा हथेली के अंतिम छोर से यानी मणिबंध से आरंभ होकर शनि पर्वत पर जाकर मिलती हो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति जीवन का हर सुख प्राप्त करता है। नौकरी और व्यवसाय में हमेशा तरक्की करता है।
2. हथेलियों की उंगलियों की बनावट से भी व्यक्ति के भाग्यशाली होने का संकेत मिलता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली भारी, उंगलियां कोमल और लंबी होती तो ऐसा व्यक्ति धनवान होता है।
3. अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत में उभार होता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही धनवान होता है और उसके मान सम्मान में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आती।
4. शनि पर्वत जोकि मध्यमा उंगली के नीचे बना होता है अगर वहां पर दो खड़ी हुई रेखाएं बनती हो तो व्यक्ति के जीवन में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होती।
5. हथेली पर त्रिकोण का निशान होने पर व्यक्ति बहुत समृद्धिशाली होता है। उसे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और वह उच्च शिक्षा भी प्राप्त करता है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

तलवों के निशान और रेखाएं भी बनाती हैं भाग्यशाली, बताती है कैसा होगा आपका भविष्य

जीवन रेखा को काटने वाली रेखाएं होती हैं दुर्भाग्य का कारण, ऐसे निशान भी बढ़ाते हैं बेड लक

हथेली में यहां होती है ब्रेसलेट लाइन, इस पर हो तिल, त्रिभुज जैसे शुभ चिह्न तो मिलता है किस्मत का साथ

जिन लोगों की हथेली में होती ये खास रेखा, उस पर हमेशा बनी रहती है भगवान विष्णु की कृपा

हथेली के ये 4 शुभ योग दिलाते हैं पद-प्रतिष्ठा, धन-संपत्ति और भी बहुत कुछ

Share this article
click me!