Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बताती हैं किन लोगों के जीवन में बन सकती है 2 शादियों की स्थिति?

Published : Aug 31, 2021, 10:30 AM ISTUpdated : Aug 31, 2021, 11:27 AM IST
Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बताती हैं किन लोगों के जीवन में बन सकती है 2 शादियों की स्थिति?

सार

स्थिति चाहें किस्मत बना दे या आप खुद बना लें लेकिन दो शादियां तभी होती हैं जब ईश्वर ने आपकी हथेली में दो शादियों का योग बनाकर भेजा हो। आप चाहें तो खुद ऐसी रेखाओं को हथेली में पहचान सकते हैं।

उज्जैन. देखने में आता है कि कुछ लोगों की दो शादियां होती है। इसके कई निजी या सामाजिक कारण हो सकते हैं। कुछ लोग अपनी मर्जी से तो कुछ मजबूरी में दूसरी शादी करते हैं। परिस्थिति चाहें जैसी भी हो, लेकिन दो शादियां तभी होती हैं जब ईश्वर ने आपकी हथेली में दो शादियों का योग बनाकर भेजा हो। आप चाहें तो खुद ऐसी रेखाओं को हथेली में पहचान सकते हैं। हस्तरेखा शास्त्र (palmistry) में इन रेखाओं से बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। आगे जानिए इन रेखाओं के बारे में…

हथेली में यहां होती है विवाह रेखा
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि हथेली में सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। बुध पर्वत के अंत में कुछ आड़ी रेखाएं होती हैं। इस रेखा विवाह रेखा कहते है। किसी भी व्यक्ति के प्रेम प्रसंग एवं वैवाहिक जीवन का आंकलन इसी रेखा की बनावट के आधार पर किया जाता है। यह रेखा जितनी साफ और स्पष्ट होती है वैवाहिक जीवन उतना ही अच्छा होता है।

प्रेम प्रसंग भी बनाती हैं ये रेखाएं
माना जाता है कि हथेली में बुध पर्वत पर जितनी आड़ी रेखाएं होती है व्यक्ति के उतने ही प्रेम प्रसंग हो सकते हैं। धुंधली एवं अस्पष्ट रेखाओं का इन मामलों में विचार नहीं किया जाता है।
यहां पर जो रेखा सबसे लंबी और साफ होती है उसे विवाह रेखा माना जाता है। अन्य रेखाओं को प्रेम प्रसंग के रूप में माना जाता है।

इसलिए होती हैं दो शादियां
- विवाह रेखा टूटी हो या कटी हुई हो तो विवाह विच्छेद की संभावना होती है। इस स्थिति में व्यक्ति की दूसरी शादी की संभावना रहती है।
- यदि विवाह रेखा नीचे की ओर झुकी हुई होती है तो वैवाहिक जीवन में कई प्रकार की परेशानी आती है।
- विवाह रेखा अगर आरंभ में दो शाखाओं में बंटी हो तब उस व्यक्ति की शादी टूटने की आशंका रहती है।
- बुध क्षेत्र में दो विवाह रेखाएं मौजूद हों और भाग्य रेखा से निकलकर उसकी एक शाखा हृदय रेखा में मिल रहा हो तब उस व्यक्ति की दूसरी शादी होने की संभावना रहती है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

palmistry: बहुत ही किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होती हैं ऐसी रेखाएं और निशान

Palmistry: हथेली में सूर्य रेखा और पर्वत पर शुभ-अशुभ चिह्नों का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है, जानिए

Palmistry: हथेली की ये खास रेखाएं बताती हैं आपको बिजनेस में सफलता मिलेगी या नौकरी में

Palmistry: जिस व्यक्ति की हथेली में होता है ये खास योग, वो राजा के समान जीवन जीता है

Palmistry: हजारों में से किसी 1 के हाथों में होती हैं ये 3 खास रेखाएं, बनाती है किस्मत वाला

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज