
उज्जैन. इन लड़कियों को आर्थिक संकट का कभी भी सामना नहीं करना पड़ता। मां लक्ष्मी की कृपा सदा इन पर बनी रहती है। इन लड़कियों को समाज में खूब मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। समाज में इनको खूब सारी ख्याति प्राप्त होती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन चिन्हों के बारे में…
1. चक्र
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों की सभी उंगलियों के प्रथम पोर पर चक्र का निशान बना होता है। ऐसी लड़कियों को जीवन में खूब प्रसिद्धि मिलती है। इनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। ये लड़कियां काफी बुद्धिमान होती हैं। समाज में इनकी खूब इज्जत की जाती है।
2. मछली
हस्तरेखा शास्त्र में लड़कियों के हाथों पर मछली का निशान होना काफी शुभ माना गया है। मान्यता है कि जिन लड़कियों के हाथ पर ये निशान होता है। वे काफी भाग्यशाली होती हैं। जिनसे इनका विवाह जो लोग इन लड़कियों के साथ संबंधित होते हैं, उनके जीवन में भी इसका सकारात्मक असर पड़ता है।
3. कमल
ऐसी लड़कियां जिनके हाथों पर कमल का निशान बनता है। वह काफी ज्यादा भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन लड़कियों को कभी भी आर्थिक संकटों का सामना नहीं करना पड़ता। मां लक्ष्मी की कृपा सदा इन पर बनी रहती है। जीवन रेखा, भाग्य रेखा, शनि पर्वत, गुरु पर्वत के साथ शुक्र पर्वत पर कमल की आकृति बनती है, तो ये व्यक्ति के भाग्यशाली होने का प्रतीक है।
4. स्वस्तिक
यदि किसी लड़की के हाथों में स्वास्तिक का निशान है, तो वह काफी सदाचारी, सदगुणी और धार्मिक व्यक्तित्व की होती है। ऐसी लड़कियां धर्म कर्म के कार्य में ज्यादा संलग्न रहती हैं। इस क्षेत्र में इनको खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। ये लड़कियां अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी में भी सकारात्मकता का संचार करती हैं।
हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें
हथेली पर यहां होता है शनि पर्वत, इस पर अलग-अलग चिह्नों के मिलते हैं शुभ-अशुभ फल
जिस व्यक्ति की हथेली में होता है मालिका योग उसे मिलता है उच्च पद और सम्मान
हाथ की रेखाओं से जानिए व्यक्ति कब हो सकता है डिप्रेशन और तनाव का शिकार
रेखा दोष: जिस व्यक्ति की जीवन रेखा सीधी हो उससे शेयर नहीं करना चाहिए कोई सीक्रेट
हथेली और शरीर के ये निशान देते हैं राजयोग के संकेत, ऐसे लोगों पर बनी रहती है देवी लक्ष्मी की कृपा
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।