इन 4 तारीखों पर जन्में लोग होते हैं जिद्दी और घमंडी, ये अपने जीवन में तरक्की भी खूब करते हैं

Published : Jul 11, 2021, 10:32 AM ISTUpdated : Jul 11, 2021, 01:39 PM IST
इन 4 तारीखों पर जन्में लोग होते हैं जिद्दी और घमंडी, ये अपने जीवन में तरक्की भी खूब करते हैं

सार

अंक शास्त्र, ज्योतिष की ही एक विधा है। इसमें जन्म तारीख के आधार पर व्यक्ति के गुण, लक्षण और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है।

उज्जैन. अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, और 31 तारीख को होता है। उनका मूलांक 4 होता है। 4 अंक का स्वामी ग्रह राहू है। ऐसे में जिस किसी भी व्यक्ति का मूलांक 4 है उसका स्वभाव काफी जिद्दी और घमंडी किस्म का होता है। ये लोग काफी मेहनती होते हैं और अपने जीवन में खूब तरक्की करते हैं। आगे जानिए इनसे जुड़ी खास बातें…

जो ठान लें उसे पूरा करते हैं
तरक्की के साथ इनके भीतर अहंकार भी जन्म लेता है। इन लोगों के जीवन में समय के साथ-साथ कई दिक्कतें आती हैं। इसके बाद भी इनकी आर्थिक स्थिति पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता। इन लोगों के अंदर धन संचय करने की आदत होती है। ये लोग काफी जिद्दी किस्म के इंसान होते हैं। ऐसे में अगर ये किसी चीज को करने की ठान लें, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

हर काम के लिए बनाते हैं योजना
ये लोग किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी विस्तृत योजना बनाते हैं। उसके हर एक संभावित परिणामों की जांच करते हैं। इस वजह से इन्हें हर कार्यों में सफलता मिलती है। इस मूलांक के लोग कई बार कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिस पर लोगों को विश्वास तक नहीं होता। 

एकांत होता है पसंद
ये लोग काफी साहसी होते हैं और अपने व्यवहार से खूब सारा धन अर्जन करते हैं। इन लोगों का स्वभाव थोड़ा अहंकारी होता है। इस मूलांक के लोग किसी भी व्यक्ति की जी हुजूरी करना पसंद नहीं करते। इन्हें एकांत में रहना पसंद है। 

कम होते हैं इनके दोस्त
इन लोगों के मस्तिष्क में हमेशा कुछ ना कुछ चलता रहता है, जिसे जानना काफी मुश्किल काम है। इस मूलांक के लोगों के दोस्तों की संख्या ज्यादा नहीं होती। ये लोग काफी कम दोस्त ही बनाते हैं। इस मूलांक के व्यक्ति काफी खर्चीले स्वभाव के होते हैं। कई मर्तबा ये अपनी जरूरत के हिसाब से ज्यादा धन खर्च कर देते हैं। 

ज्योतिष में स्वाभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें

इन 4 राशियों के लोगों को पैसों से होता है खास लगाव, कभी-कभी ये स्वार्थी भी हो जाते हैं

जीवन का भरपूर आनंद लेते हैं इन 3 तारीखों पर जन्में लोग, नहीं करते भविष्य की चिंता

सामुद्रिक शास्त्र: शरीर के चिह्नों, तिल और उंगलियों से जानिए कैसी लड़की होती है भाग्यशाली

अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के धनी होते हैं इन 4 राशि के लोग, आसानी से जीत लेते हैं दूसरों का दिल

इन तारीखों पर जन्में लोग होते हैं घमंडी और जिद्दी, लेकिन फिर भी इनमें होती हैं कई खूबियां

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता