
उज्जैन. जिन लोगों का नाम ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे अक्षर से शुरू होता है, वे धनु राशि के होते हैं। आगे जानिए धनु राशि के लोगों के स्वभाव से जुड़ी 15 खास बातें…
1. इनका पूरा जीवन लगभग मेहनत करके कमाने में जाता है या यह अपने पुश्तैनी कार्य को ही आगे बढाते हैं।
2. धनु राशि वाले काफी खुले विचारों के होते हैं। जीवन के अर्थ को अच्छी तरह समझते हैं।
3. दूसरों के बारे में जानने की कोशिश में हमेशा करते रहते हैं।
4. धनु राशि वालों को रोमांच काफी पसंद होता है। ये निडर व आत्म विश्वासी होते हैं। ये अत्यधिक महत्वाकांक्षी और स्पष्टवादी होते हैं।
5. स्पष्टवादिता के कारण दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचा देते हैं।
6. इनके अनुसार जो इनके द्वारा परखा हुआ है, वही सत्य है। अत: इनके मित्र कम होते हैं। ये धार्मिक विचारधारा से दूर होते हैं।
7. धनु राशि के लड़के मध्यम कद काठी के होते हैं। इनके बाल भूरे व आंखें बड़ी-बड़ी होती हैं। इनमें धैर्य की कमी होती है।
8. इन्हें मेकअप करने वाली लड़कियां पसंद हैं। इन्हें भूरा और पीला रंग प्रिय होता है।
9. अपनी पढ़ाई और करियर के कारण अपने जीवन साथी और विवाहित जीवन की उपेक्षा कर देते हैं। पत्नी को शिकायत का मौका नहीं देते और घरेलू जीवन का महत्व समझते हैं।
10. धनु राशि की लड़कियां लंबे कदमों से चलने वाली होती हैं। ये आसानी से किसी के साथ दोस्ती नहीं करती हैं।
11. ये एक अच्छी श्रोता होती हैं और इन्हें खुले और ईमानदारी पूर्ण व्यवहार के व्यक्ति पसंद आते हैं।
12. इनके जीवन में भौतिक सुखों की महत्ता रहती है। सामान्यत: सुखी और संपन्न जीवन व्यतीत करती हैं।
13. इस राशि के जातक ज्यादातर अपनी सोच का विस्तार नहीं करते एवं कई बार कन्फयूज रहते हैं। एक निर्णय पर पंहुचने पर इनको समय लगता है एवं यह देरी कई बार नुकसान दायक भी हो जाती है।
14. ज्यादातर यह लोग दूसरों के मामलों में दखल नहीं देते एवं अपने काम से काम रखते हैं।
15. इस राशि की स्त्रियां गृहणी बनने की अपेक्षा सफल करियर बनाना चाहती है।
ज्योतिष में स्वाभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें
जिद्दी लेकिन आत्मविश्वास से भरे होते हैं वृश्चिक राशि के लोग, इन्हें धोखा देना आसान नहीं होता
आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं तुला राशि के लोग, मुश्किल हालातों में भी नहीं मानते हार
महत्वकांक्षी और भावुक होते हैं कन्या राशि के लोग, अपनी योग्यता से पाते हैं सफलता
शाही जीवन जीना पसंद करते हैं सिंह राशि के लोग, सूर्य है इस राशि का स्वामी
कर्क राशि के स्वामी है चंद्रमा, कल्पनाशील और श्रेष्ठ बुद्धि वाले होते हैं इस राशि के लोग
बुध है मिथुन राशि का स्वामी, सफल पत्रकार या लेखक होते हैं इस राशि के लोग
परिश्रमी, धैर्यवान और शांत स्वभाव के होते हैं वृष राशि के लोग, शुक्र है इस राशि का स्वामी
मंगल की राशि है मेष, जानिए इस राशि के लोगों के नेचर से जुड़ी 15 खास बातें
बेहद सरल और भावुक होते हैं वे लोग जिनका नाम Z अक्षर से शुरू होता है
साफ दिल और सही राय देने वाले होते हैं वे लोग, जिनका नाम Y अक्षर से शुरू होता है
स्वभाव से थोड़े अड़ियल और जिद के पक्के होते हैं वे लोग, जिनका नाम V से शुरू होता है
बेहद जोशिले, होशियार और नेकदिल होते हैं वे लोग, जिनका नाम U अक्षर से शुरु होता है
जिन लोगों का नाम F से शुरू होता है, वो अपने जीवनसाथी से करते हैं बहुत प्यार, जानें इनकी खास बातें
D से जिन लोगों को नाम शुरू होता है वो होते हैं धुन के पक्के, नहीं करते कोई समझौता
जिन लोगों का नाम C से शुरू होता है वो होते हैं किस्मत के धनी, हर क्षेत्र में पाते हैं सफलता
जिन लोगों का नाम B से शुरू होता है वे वाद-विवाद से दूर रहते हैं, हर रिश्ते को अंत तक निभाते हैं
जिन लोगों का नाम A लेटर से शुरू होता है वे होते हैं साहसी और महत्वकांक्षी, जानें इनकी खास बातें
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।