
उज्जैन. राहु-केतु का अशुभ प्रभाव किसी भी व्यक्ति के मानसिक संतुलन को बिगाड़ सकता है, वहीं शुभ प्रभाव देने पर उच्च पद पर भी बैठा सकता है। ये ग्रह 18 महीने में राशि बदलते हैं और हमेशा वक्री यानी उल्टा ही चलता है। इस बार राहु-केतु 11 अप्रैल को राशि बदलेंगे। इन दोनों ग्रहों का ये राशि परिवर्तन देश-दुनिया के साथ-साथ हर व्यक्ति पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। ज्योतिषियों का कहना है कि इन दोनों ग्रहों के प्रभाव से देश-दुनिया पर प्राकृतिक आपदा आने के योग बन रहे हैं। आगे जानिए राहु-केतु के राशि परिवर्तन से जुड़ी खास बातें…
ये भी पढ़ें- Sheetala puja 2022: 24 और 25 मार्च को किया जाएगा शीतला माता का व्रत और पूजा, ये है विधि, मंत्र और महत्व
इन राशियों में प्रवेश करेंगे राहु-केतु
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, वर्तमान में राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में स्थित हैं। 11 अप्रैल को उल्टी चाल चलते हुए राहु मेष में और केतु तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि परिवर्तन के 18 साल पहले राहु-केतु इन राशियों में स्थित थे। मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, मंगल और राहु एक-दूसरे के शत्रु माने जाते हैं। वहीं तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। केतु और शुक्र, ये दोनों ग्रह समभाव माने जाते हैं। ये योग शुभ और अशुभ दोनों तरह के फलों को देने वाला रहेगा।
ये भी पढें- Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से, पहले दिन इस विधि से करें कलश स्थापना, जानिए शुभ मुहूर्त भी
ऐसा हो सकता है असर
- राहु-केतु के राशि परिवर्तन से देश-दुनिया में प्राकृतिक आपदा आने के योग बन सकते हैं। तेज गर्मी के कारण बीमारियां बढ़ेंगी और बारिश कम होने से कुछ स्थानों पर अकाल की स्थिति भी बन सकती है।
- राहु-केतु के प्रभाव से राजनीति के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर जनता में तनाव बढ़ सकता है। केतु के तुला में होने से झूठी बातें ज्यादा तेजी से फैलेंगी। अफवाहों के कारण प्रशासन को परेशान होना पड़ सकता है।
- संक्रांमक रोग से लोग परेशान रहेंगे। जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह अशुभ है उन्हें त्वचा रोगों का सामना करना पड़ सकता है। किसानों की फसलों पर टिड्डियों और अन्य कीटों का आक्रमण हो सकता है। किसानों को अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी।
ये भी पढ़ें- 23 मार्च को उदय होगा गुरु, शिक्षा के मामलों में होंगे बड़े बदलाव, इन 3 राशि वालों का शुरू हो सकता है बुरा समय
12 राशियों पर प्रभाव
1. राहु-केतु के राशि परिवर्तन से मेष, कर्क, कन्या, मकर राशि के लोगों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ काम करना होगा, नहीं तो इन्हें नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
2. राहु-केतु का परिवर्तन वृष, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक रह सकता है। इन लोगों को धन लाभ के साथ ही मान-सम्मान मिल सकता है।
3. मिथुन और मीन राशि के लिए समय सामान्य रह सकता है। इन लोगों को मेहनत के अनुसार मिलता रहेगा। इन राशि वालों को परेशान होने की जरूरत नहीं है और न ही खुश होने की।
4. राहु-केतु से संबंधित दोष दूर करने के लिए राहु-केतु के उपाय करें और साथ ही भैरव महाराज और शनिदेव की भी पूजा करें।
ये भी पढ़ें...
9 ग्रहों में से कौन-से ग्रह हमेशा टेढ़ी चाल चलते हैं और कौन-से ग्रहों की चाल में परिवर्तन होता रहता है?
काशी में जलती चिताओं के बीच मुर्दों की राख से खेली गई होली, इस परंपरा में छिपा है गहरा ‘रहस्य’?
23 फरवरी को अस्त हुआ था गुरु ग्रह, अब होने वाला है उदय, इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ
सूर्य पर पड़ रही है शनि की टेढ़ी नजर, अशुभ होता है ऐसा योग, 14 अप्रैल तक इन 4 राशि वालों को रहना होगा बचकर
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।