समुद्रशास्त्र: दांतों से भी जान सकते हैं लड़कियों के नेचर और भविष्य से जुड़ी खास बातें

Published : Aug 15, 2021, 11:29 AM IST
समुद्रशास्त्र: दांतों से भी जान सकते हैं लड़कियों के नेचर और भविष्य से जुड़ी खास बातें

सार

समुद्र शास्त्र में शरीर के हर अंग के बारे में बारीकी से निरीक्षण किया गया है। उसी के आधार पर बताया है कि शरीर के अंगों की बनावट, रंग, चिकनाई, निशान के अनुसार व्यक्ति का नेचर कैसा हो सकता है और भविष्य में उसके साथ क्या हो सकता है। 

उज्जैन. समुद्र शास्त्र में लड़कियों के दांतों के आधार पर कई गुप्त बातें बताई गई हैं जैसे लड़की का बिहेवियर कैसा है, उसे क्या पसंद है और क्या नहीं। वो अपने परिवार से कितना स्नेह रखती और विवाह के बाद उसका भविष्य कैसा रहेगा। आगे जानिए दांतों के आधार पर लड़कियों से जुड़ी खास बातें…

जीवनसाथी और परिवार के प्रति वफादार
समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिस लड़की के दांत एकदम सफेद और एक जैसे होते हैं, वो उत्तम गुणों वाली श्रेष्ठ होती है। ऐसी स्त्री अपने जीवनसाथी और परिवार के प्रति स्नेह रखती है और अपने काम के प्रति जिम्मेदार होती है। इनमें आत्मविश्वास और उदार भाव होता है। यह अपने परिवार की मर्यादा का ध्यान रखती है। आमतौर पर ऐसी स्त्रियों का जीवन सुखमय होता है।

अहंकारी होती हैं ऐसी स्त्रियां
जिन लड़कियों के दांत हल्के पीले और असमान होते हैं। ऐसी स्त्रियां दूसरे लोगों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश करती हैं। इनमें अहंकार का भाव होता है। हालांकि यह बहुत ही भाग्यशाली भी होती हैं। इनका जीवन धन-धान्य और ऐश्वर्य से भरपूर होता है।

इन पर न करें यकीन
समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों के दांत ऊंचे-नीचे और अधिक पीले होते हैं वह विश्वसनीय नहीं होती है। ऐसी स्त्रियों को हमेशा अपने फायदे की चिंता रहती है। इसके लिए ये किसी का नुकसान करने से भी नहीं चूकतीं। ऐसी स्त्रियों की बातों पर आंख बंद करके यकीन नहीं करना चाहिए।

स्त्रियों के लिए ऐसे दांत शुभ नहीं
ऐसी मान्यता है कि जिन लड़कियों के दांतों में गैप यानी दूरी होती है उन्हें अपने जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनका वैवाहिक जीवन में अधिक खुशहाल नहीं रहता। इनका जीवन धन के अभाव में ही बीतता है।

ज्योतिष में स्वभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें

Astrology: बेहद इमोशनल होते हैं इन 4 राशि के लोग, इनकी भावुकता का दूसरे लोग फायदा उठा लेते हैं

समुद्र शास्त्र: जिन लोगों को इन 5 जगहों पर होते हैं तिल उन्हें कभी नहीं होती पैसों की तंगी

समुद्र शास्त्र: आंखों की पुतलियों के रंग से जान सकते हैं कैसा है किस व्यक्ति का नेचर

किसी भी महीने की इन 3 तारीखों पर जन्में लोगों पर होती है शनिदेव की विशेष कृपा

अकूत जमीन-जायदाद और संपत्ति के मालिक होते हैं इन 3 तारीखों पर जन्में लोग

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज