समु्द्र शास्त्र: स्त्रियों के गाल पर तिल होता है शुभ, डिंपल वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली

Published : Nov 17, 2020, 10:44 AM IST
समु्द्र शास्त्र: स्त्रियों के गाल पर तिल होता है शुभ, डिंपल वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली

सार

गाल न सिर्फ चेहरे की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि आपके स्वभाव के बारे में भी काफी कुछ बता देते हैं। समुद्र शास्त्र व शरीर लक्षण विज्ञान के अंतर्गत गालों के आकार-प्रकार, रंग, चिकनाई एवं चमक के अनुसार व्यक्ति के नेचर व फ्यूचर के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।

उज्जैन. गाल न सिर्फ चेहरे की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि आपके स्वभाव के बारे में भी काफी कुछ बता देते हैं। समुद्र शास्त्र व शरीर लक्षण विज्ञान के अंतर्गत गालों के आकार-प्रकार, रंग, चिकनाई एवं चमक के अनुसार व्यक्ति के नेचर व फ्यूचर के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। समुद्र ऋषि द्वारा लिखे गए ग्रंथ सामुद्रिक रहस्य के अनुसार, जानिए कैसे गालों वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है-

1. जिन लड़कियों के गालों पर डिम्पल होते हैं, उन्हें अपनी लाइफ में अनेक सुख मिलते हैं। इनके पास पैसों की भी कमी नहीं होती। विवाह के बाद भी इनका जीवन अच्छा रहता है।
2. समु्द्र शास्त्र के अनुसार, जिनके गाल भरे और उभरे हुए होते, वो लकी होती हैं। ऐसे लोगों का जीवन सुखमय और ख़ुशी से बीतता है।
3. जिनके गाल गुलाबी और उभरे हुए होते हैं, वे भाग्यशाली होते हैं। यह लोग जिस काम में हाथ डालते है तो उसे पूरा करके ही छोड़ते है और सफलता पाते हैं।
4. जिन लोगों के गाल पिचके हुए होते हैं, उन्हें परिवार का सुख कम मिलता है और भाग्य का साथ भी नहीं मिलता।
5. समुद्र शास्त्र के अनुसार, पुरुषों के गाल पर काला तिल अच्छा नहीं माना जाता, लेकिन महिलाओं के गाल पर काला तिल हो तो शुभ माना जाता है।
6. जिन महिलाओं और पुरुषों के गाल फूले होते हैं, वो अधिक धनवान होते हैं और जिनके गाल चौड़े होते हैं वो कम कुशल होते हैं।
7. जिनके गाल सामान्य और हल्की लालिमा लिए होते हैं, किस्मत उनका साथ देती है। ऐसे लोग कम प्रयास में भी बड़ी आसानी से सफलता प्राप्त कर लेते हैं।

समुद्र शास्त्र और हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

हथेली के ये 10 निशान होते हैं बहुत खास, जानिए इनसे जुड़े शुभ-अशुभ फल

हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जानिए आपको कब हो सकता है धन लाभ

हस्तरेखा: हथेली के तिल भी बताते हैं आपकी किस्मत से जुड़ी खास बातें

जिन लोगों की उंगलियों पर होता है तिल वो होते हैं किस्मत वाले, जानिए ऐसी ही खास बातें

समुद्र शास्त्र: नाक से भी जान सकते हैं व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में खास बातें

समुद्र शास्त्र: सोने का तरीका भी बताता है आपके नेचर से जुड़ी कई खास बातें

सामुद्रिक शास्त्र: इस ग्रंथ में लिखे हैं सौभाग्यशाली स्त्रियों के गुण और लक्षण

जानिए कैसा होता है अलग-अलग गर्दन वाले व्यक्तियों का स्वभाव

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज