Sawan 2022: कब से शुरू हो रहा है सावन? जानिए इस महीने के व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल

Published : Jul 04, 2022, 10:42 AM ISTUpdated : Jul 04, 2022, 10:43 AM IST
Sawan 2022: कब से शुरू हो रहा है सावन? जानिए इस महीने के व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल

सार

कुछ दिनों के बाद गुरुवार, 14 जुलाई, गुरुवार से शिव जी की भक्ति का खास महीना सावन (Sawan 2022) शुरू हो रहा है। ये महीना 12 अगस्त, शुक्रवार तक रहेगा। इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे।

उज्जैन. धार्मिक दृष्टिकोण से इस महीने का विशेष महत्व है, क्योंकि इसे भगवान शिव का महीना कहा जाता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है और महादेव को प्रसन्न करने के लिए उपाय भी किए जाते हैं। सावन में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस महीने में कई विशेष पर्व भी मनाए जाते हैं जैसे हरियाली तीज (Hariyali Teej 2022), नागपंचमी (nagpanchami 2022), हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya 2022) और रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2022) आदि। इस महीने के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा पर चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में रहता है, इसलिए इस महीने का नाम श्रावण रखा गया है जिसे सावन भी कहा जाता है। इस बार श्रावण मास में ग्रहों के खास योग बन रहे हैं। आगे जानिए इस महीने से जुड़ी खास बातें…

सावन में ये 2 ग्रह रहेंगे अपनी राशि में
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस बार सावन में शनि अपनी स्वयं की राशि मकर में वक्री अवस्था में रहेंगे। साथ ही गुरु ग्रह भी अपनी स्वराशि मीन में रहेंगे, जो  29 जुलाई इसी राशि में वक्री हो जाएंगे। सावन में इन दोनों ग्रहों का अपनी-अपनी राशि में वक्री होना बहुत खास योग है। ऐसा संयोग बहुत कम बार देखने को मिलता है। इस दौरान सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग भी बनेगा। सावन में शिव जी के साथ ही, सूर्य, चंद्र, शनि और गुरु के लिए विशेष पूजा करने से सभी नौ ग्रहों के दोष दूर हो सकते हैं।

सावन में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? (Sawan 2022 Festival List)
16 जुलाई, शनिवार: गणेश चतुर्थी व्रत
24 जुलाई, रविवार: कामिका एकादशी
25 जुलाई, सोमवार: प्रदोष व्रत
28 जुलाई, गुरुवार: हरियाली अमावस्या
31 जुलाई, रविवार: हरियाली तीज, स्वर्ण गौरी व्रत
2 अगस्त, मंगलवार: नागपंचमी
4 अगस्त, गुरुवार: गोस्वामी तुलसीदास जयंती
8 अगस्त, सोमवार: पुत्रदा एकादशी
9 अगस्त, मंगलवार: प्रदोष व्रत
11 अगस्त, गुरुवार: रक्षाबंधन

4 श्रावण सोमवार और 4 मंगला गौरी व्रत
श्रावण मास में आने वाले प्रत्येक सोमवार और मंगलवार का विशेष महत्व माना जाता है। सोमवार को भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है, वहीं मंगलवार को घर की सुख-समृद्धि के लिए मंगला गौरी व्रत किया जाता है। इस व्रत में देवी पार्वती की पूजा जाती है। श्रावण सोमवार 18-25 जुलाई और 1-8 अगस्त को रहेगा। वहीं मंगला गौरी व्रत 19-26 जुलाई और 2-9 अगस्त को किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-


Guru Purnima 2022: इस बार कब मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पर्व, क्यों मनाया जाता है ये उत्सव?

Guru Purnima 2022: इस बार कब मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पर्व, क्यों मनाया जाता है ये उत्सव?

Devshayani Ekadashi 2022: कब है देवशयनी एकादशी, क्यों खास है ये तिथि? जानिए इससे जुड़ी कथा
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, जानें आपकी लाइफ पर कैसा होगा असर?
Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?