रास्ते में ये चीजें दिखना और ऐसे सपने आना देते हैं किस्मत चमकने का संकेत

Published : Aug 05, 2021, 10:00 AM ISTUpdated : Aug 05, 2021, 11:11 AM IST
रास्ते में ये चीजें दिखना और ऐसे सपने आना देते हैं किस्मत चमकने का संकेत

सार

हमारे समाज में शकुन-अपशकुन (Shakun-apshakun) को लेकर कई मान्यताएं हैं। अगर हम घर से कहीं जाने के लिए निकलें और कुछ अशुभ चीजें दिख जाएं तो इसे अपशकुन माना जाता है। इसी प्रकार यदि रास्ते में जाते समय कुछ खास चीजें दिख जाएं तो इसे शुभ शकुन माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शुभ चीजें दिखने से हमारे काम पूरे हो जाते हैं और जल्दी ही किस्मत भी चमक जाती है। ऐसी ही मान्यता सपनों को लेकर भी है।

उज्जैन. आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में जो बताते हैं, कि आपकी किस्मत जल्द ही चमकने वाली है और आपकी मेहनत रंग लाने वाली है…

ये चीजें मिलना होता है शुभ
यदि आप कहीं जा रहे हों और रास्ते में आपको शंख, सिक्का, स्वास्तिक का चिह्न या घोड़े की नाल मिले, तो समझिए ये शुभ संकेत है। इन्हें प्रणाम करके घर के आंगन या बगीचे में गाड़ दें या फिर पूजा के स्थान पर रखें। ये चीजें आपकी किस्मत चमका सकती हैं।

गन्ने का दिखना संपन्नता का प्रतीक
यदि सुबह के समय आप जब घर से निकलें तो आपको रास्ते में गन्ने का ढेर कहीं पर दिख जाए, तो इसे भी शुभ संकेत समझना चाहिए। गन्ने के ढेर को संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। इसका मतलब है कि आपकी मेहनत रंग लाने वाली है और जल्द ही आपको धन लाभ हो सकता है।

ये सपने भी देते भाग्योदय का इशारा
कुछ सपने भी आपको भाग्योदय का इशारा देते है जैसे गहने पहनी हुई कन्या हाथ में फूल लिए नजर आए तो समझिए आपकी किस्मत जल्द ही पलटने वाली है। ऐसी कन्या को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में सकारात्मक रवैया रखें और मेहनत को पूरी ईमानदारी से करते रहें। सफलता निश्चित तौर पर प्राप्त होगी। इसके अलावा यदि सपने में आप खुद को मल छूते हुए देखें तो ये इस बात का संकेत है कि आपके बुरे दिन जल्द ही जाने वाले हैं और आप मालामाल हो सकते हैं।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

परंपरा: हिंदू धर्म में दान को इतना महत्वपूर्ण क्यों माना गया है, अपनी आय का कितना हिस्सा दान करना चाहिए?

ये हैं हिंदू धर्म के प्रमुख 16 संस्कार, जन्म के पूर्व से अंत तक किए जाते हैं ये संस्कार

सौभाग्य बढ़ाने के लिए रोज सुबह करना चाहिए ये 4 काम, इससे मिलेगी आपको पॉजिटिवीटी

श्रीमद्भागवत: ये 3 बातें बर्बाद कर सकती हैं आपका जीवन, इनका तुरंत त्याग कर देना चाहिए

ये खास पूजा किए बिना नहीं हो सकता तुला राशि के लोगों का विवाह, जानिए ऐसा क्यों?

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता