Shani Jayanti 2022: शनि के प्रभाव से मेष राशि वालों को होगा फायदा, कर्क वालों को बढ़ सकता है तनाव

Published : May 25, 2022, 02:27 PM IST
Shani Jayanti 2022: शनि के प्रभाव से मेष राशि वालों को होगा फायदा, कर्क वालों को बढ़ सकता है तनाव

सार

इस बार 30 मई, सोमवार को शनि जयंती (Shani Jayanti 2022) का पर्व मनाया जाएगा। शनिदेव को ज्योतिष शास्त्र में न्यायाधीश कहा गया है यानी मनुष्यों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का फल वे ही प्रदान करते हैं।

उज्जैन. इस समय शनिदेव कुंभ राशि में स्थित है, जो उनके स्वयं की राशि है। इस राशि में शनिदेव बलवान स्थिति में होते हैं। यानी लगभग सभी राशि के लोगों के लिए शुभ फल प्रदान करते हैं। इस समय मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण कुंभ पर दूसरा चरण और मकर पर तीसरा चरण चल रहा है। वहीं कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढय्या का प्रभाव है। शनि की इस स्थिति का अन्य राशियों पर कैसे असर होगा, जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार…

मेष राशि:  ये समय लाभदायक रहेगा। इस दौरान कोई शुभ कार्य आपके परिवार में हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में भी फायदे की स्थिति बन रही है।

वृषभ राशि: कार्य का बोझ कुछ ज्यादा हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। पिता से सहायता मिलेगी और धन से संबंधित लाभ भी होगा।

मिथुन राशि: इस राशि के योगों को भाग्य का साथ मिलेगा। पैसों से जुड़े फायदे होने के योग भी बन रहे हैं। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से प्रसन्नता मिलेगी।

कर्क राशि: ये समय भय और चिंता बढ़ाने वाला रहेगा। कोई अप्रिय घटना भी इस समय हो सकती है। खर्च के मुकाबले कमाई कम होने से तनाव बढ़ सकता है।

सिंह राशि: इस राशि के लोगों के लिए ये समय मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। परेशानी तो बढ़ेगी लेकिन साथ-साथ धन लाभ भी होगा।

कन्या राशि: इस राशि वालों के अनावश्यक विवाद किसी के साथ हो सकते हैं। लेकिन आय में वृद्धि होने के योग भी हैं। इन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

तुला राशि: इस राशि के लोगों के संतान से किसी बात पर विवाद हो सकता है। पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। संभलकर रहना होगा।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए ये समय ठीक नहीं है। दांत और नसों से जुड़ी बीमारी बड़ा रूप ले सकती है। पैसा भी अधिक खर्च होगा।

धनु राशि: इस राशि वालों का अपने भाई से विवाद हो सकता है, लेकिन बिजनेस से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी।

मकर राशि: संपत्ति से जुड़े मामलों नुकसान हो सकता है। पद हानि या डिमोशन की स्थिति बन सकती है। धन की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि: ये समय आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। धन की कमी आपको चिंता में डाल सकती है। किसी मामले में बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

मीन राशि: इस राशि के लोगों के धन हानि के योग बन रहे हैं। काम अधिक होने की तनाव की स्थिति बनेगी और भी कई परेशानियां चिंता बढ़ा सकती है।

ये भी पढ़ें-

Shani Jayanti 2022: 27 साल बाद 30 मई को बन रहा है त्योहारों का दुर्लभ योग, इस दिन एक साथ मनाएं जाएंगे 3 पर्व

Shani Jayanti 2022 Date: कब है शनि जयंती, क्यों मनाते हैं ये पर्व? जानिए इससे जुड़ी कथा व अन्य खास बातें

Shani Jayanti 2022: 5 राशियों पर शनि की नजर, साढ़ेसाती और ढय्या के अशुभ फल से बचना है तो करें ये उपाय

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता