अप्रैल से जुलाई के बीच विवाह के लिए 33 शुभ मुहूर्त, मई में सबसे ज्यादा है शादी की तारीख

Published : Apr 15, 2022, 09:08 AM ISTUpdated : Apr 15, 2022, 10:35 AM IST
अप्रैल से जुलाई के बीच विवाह के लिए 33 शुभ मुहूर्त, मई में सबसे ज्यादा है शादी की तारीख

सार

14 अप्रैल, गुरुवार से सूर्य राशि परितर्वन कर मीन से मेष में आ चुका है। इसी के साथ मल मास भी खत्म हो चुका है और शुभ कार्यों पर लगी रोक हट चुकी है। हालांकि विवाह के पहले शुभ मुहूर्त को लेकर विद्वानों में मतभेद है। कुछ का कहना है कि 15 अप्रैल को विवाह का पहला मुहूर्त है, जबकि कुछ 17 अप्रैल को।  

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार अगले 4 महीने में कुल 33 शुभ मुहूर्त रहेंगे, जिनमें विवाह किए जा सकेंगे। मेष सूर्य की उच्च राशि है। इस राशि में सूर्य के होने से इसका शुभ प्रभाव सभी लोगों, प्रकृति व पर्यावरण पर भी दिखाई देगा। मेष राशि में सूर्य के साथ बुध ग्रह भी है, जिसमे बुधादित्य नाम का राजयोग बन रहा है। 

ये भी पढ़ें- hanuman jayanti 2022: पवन पुत्र हनुमान की रहेगी असीम कृपा, अपने दोस्तों और परिवार वालों को भेंजे ये मैसेज-फोटो

10 जुलाई तक होंगे विवाह
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र, के अनुसार, इस महीने में विवाह आदि शुभ कार्य 17 अप्रैल से किए जा सकेंगे। इसके बाद अगले महीने यानी मई में विवाह के लिए सबसे ज्यादा 13 मुहूर्त निकल रहे हैं। वहीं जून में 10 मुहूर्त रहेंगे। 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू हो जाएंगे। यानी 4 महीनों तक कोई शुभ कार्य नहीं हो पाएगा। इसके बाद नवंबर में देवउठनी एकादशी से विवाह आदि मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2022: ये हैं हनुमानजी के 5 प्रसिद्ध मंदिर, सभी से जुड़ी हैं अनोखी मान्यताएं और परंपराएं
 

जुलाई तक कुल 33 विवाह मुहूर्त
अप्रैल: 17, 19, 21, 22, 23 और 28
मई: 2, 3, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 20, 25, 26 और 31
जून: 6, 8, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 21 और 22
जुलाई: 3, 5, 6 और 8

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2022: साल में 1 नहीं 2 बार मनाई जाती है हनुमान जयंती, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?
 

बुधादित्य योग से मिलेंगे शुभ फल
सूर्य राशि बदलकर मीन से मेष में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही बुध ग्रह स्थित है। सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बन रहा है। इस योग के चलते विवाह आदि मांगलिक कार्यों की शुभता और भी बढ़ जाएगी। वहीं देवगुरु बृहस्पति भी राशि बदलकर कुंभ से मीन में आ गए हैं। ये इनके स्वामित्व की ही राशि है। ये भी बहुत शुभ स्थिति है। सूर्य के उच्च राशि में होने और गुरु की शुभ स्थिति में किए गए मांगलिक कार्य सफल रहेंगे।

ये भी पढ़ें...

Hanuman Jayanti 2022: इस मंदिर में पत्नी के साथ स्थापित हैं हनुमानजी, दर्शन से वैवाहिक जीवन रहता है सुखी

Hanuman Jayanti 2022 Upay: हनुमान जयंती पर करें ये आसान उपाय, धन लाभ के साथ होंगे दूसरे फायदे भी

राहु-केतु के राशि परिवर्तन से बन रहे हैं प्राकृतिक आपदा और दुर्घटना के योग, कामकाज में भी हो सकता है बदलाव

Hanuman Jayanti 2022: 16 अप्रैल को रवि योग में मनाई जाएगी हनुमान जयंती, ये है पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा

राहु के राशि परिवर्तन से बढ़ सकती हैं इन 4 राशि वालों की परेशानी, कहीं आप भी तो नहीं इस लिस्ट में

Rashi Parivartan April 2022: सूर्य के मेष राशि में आने से बनेगा त्रिग्रही योग, किसे होगा फायदा, किसे नुकसान?

Ketu Gochar April 2022: केतु का राशि परिवर्तन पहुंचा सकता है नुकसान, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान
 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, जानें आपकी लाइफ पर कैसा होगा असर?
Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?