
उज्जैन. सोमवार और प्रदोष व्रत दोनों ही भगवान शिव को समर्पित है। इसलिए इस दिन व्रत महत्व और भी बढ़ गया है। ये साल 2022 का पहला सोम प्रदोष व्रत है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार सोम प्रदोष पर 1 या 2 नहीं बल्कि कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे योग बहुत बार बनते हैं। इन शुभ योगों में की गई पूजा, व्रत और उपाय विशेष रूप से फलदाई होते हैं। आगे जानिए इस बार सोम प्रदोष (Som Pradosh 2022) पर कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं और उनका महत्व…
कर्क राशि का चंद्र
14 फरवरी, सोमवार को चंद्रमा स्वराशि कर्क का रहेगा। सोम प्रदोष के दिन चंद्रमा का स्वराशि में रहना चंद्र से जुड़े समस्त दोषों के निवारण के लिए महत्वपूर्ण है। सोम प्रदोष को चंद्र प्रदोष भी कहा जाता है। इसलिए इस दिन भगवान शिव का अभिषेक पंचामृत से करने से जन्मकुंडली में चंद्र से जुड़े समस्त दोष दूर हो जाते हैं।
पुष्य नक्षत्र
पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। यह स्थायित्व देने वाला नक्षत्र है क्योंकि यह शनि और बृहस्पति के आधिपत्य वाला नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र में प्रारंभ किया गया कार्य स्थायी रहता है। अर्थात् उसका कभी क्षरण नहीं होता। इसलिए सोम प्रदोष के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग कार्य प्रारंभ करने, भूमि, संपत्ति खरीदने, निवेश करने, स्वर्णाभूषण खरीदने के लिए उत्तम है। इस दिन शिवजी का नाम लेकर कोई काम प्रारंभ करेंगे तो उसमें उत्तरोत्तर उन्नति होगी। इस दिन पुष्य नक्षत्र प्रात: 11.53 बजे से प्रारंभ होगा।
आयुष्मान-सौभाग्य योग
14 फरवरी की रात 9.27 बजे तक आयुष्मान योग होगा। उसके बाद रात्रि में ही सौभाग्य योग प्रारंभ होगा। प्रदोष काल में आयुष्मान योग रहेगा और चूंकि रात में सौभाग्य योग प्रारंभ होगा इसलिए उसका फल भी इसी दिन प्राप्त होगा। आयुष्मान योग में शिवजी का पूजन करने से रोगियों को विशेष लाभ होगा।
सर्वार्थसिद्धि योग
सोम प्रदोष के दिन सुबह 11.54 से लेकर संपूर्ण दिन-रात तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। सर्वार्थसिद्धि योग में किए गए कार्यो में पूर्ण सफलता प्राप्त होती है। इस दिन कार्यो में सिद्धि के लिए घी में गुड़ मिलाकर शिवजी का अभिषेक करने से समस्त कार्य सिद्ध होते हैं।
रवियोग
रवियोग में किए गए कार्य सफल होते हैं और उनमें उन्नति होती है। सरकारी नौकरी कर रहे लोग उन्नति चाहते हैं या जिनके पास नौकरी नहीं है वे यदि इस दिन मीठे दूध से शिवजी का अभिषेक करें तो जल्द शुभ समाचार प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें...
Jaya Ekadashi 2022: इस बार 2 दिन रहेगी एकादशी तिथि, जानिए किस दिन करना चाहिए व्रत और पूजा?
13 फरवरी तक रहेगा सूर्य-शनि का योग, देश-दुनिया में हो सकते हैं अनचाहे बदलाव, इन 2 राशियों को मिलेंगे शुभ फल
18 फरवरी को शनि करेगा नक्षत्र परिवर्तन, सबसे ज्यादा इन 4 राशि वालों को होगा फायदा
PM Narendra Modi ने अपने भाषण में किया विष्णु पुराण का जिक्र, जानिए इस पुराण से जुड़े लाइफ मैनेजमेंट टिप्स
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।