Surya grahan April 2022: ग्रहण समाप्त होने के बाद कौन-कौन से काम करने चाहिए, क्या जानते हैं आप?

Published : Apr 25, 2022, 05:24 PM IST
Surya grahan April 2022: ग्रहण समाप्त होने के बाद कौन-कौन से काम करने चाहिए, क्या जानते हैं आप?

सार

हमारे सौर मंडल में चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण जैसी घटनाएं होती रहती हैं। हमारे देश में इन घटनाओं को धर्म और ज्योतिष से जोड़कर भी देखा जाता है। इनसे जुड़ी कुछ मान्यताएं व परंपराएं भी हमारे समाज में प्रचलित हैं।

उज्जैन. इस बार 30 अप्रैल को साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण (Surya grahan April 2022) होने जा रहा है। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व नहीं माना जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 30 अप्रैल को होने वाला ग्रहण दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका आदि देशों में दिखाई देगा। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं के लोगों को ये प्रभावित करेगा। भारतीय समय अनुसार, ग्रहण की शुरूआत 30 अप्रैल, शनिवार की मध्य रात्रि को 12.15 से होगी और समापन सुबह 04.07 होगा। आगे जानिए ग्रहण के बाद कौन से काम करना चाहिए, जिससे शुभ फल मिल सकें…

सबसे पहले घर को साफ करें
ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद घर की साफ-सफाई करनी चाहिए। संभव हो तो घर को पानी से भी साफ कर लें। इसके पीछे मान्यता है कि ग्रहण के दौरान जो हानिकारक किरणें निकलती हैं, उनका निगेटिव असर हमारे घर पर भी पड़ता है। ऐसे में पानी में धोकर घर को स्वच्छा बना लेना चाहिए। इसके बाद ही भोजन आदि पकाना चाहिए। 

स्वयं भी स्नान करें
वैसे तो ग्रहण के बाद तीर्थ स्थान पर नहाने की परंपरा है, लेकिन वर्तमान समय में ऐसा करना संभव नहीं है। इसलिए ग्रहण समाप्त होते ही घर पर स्नान कर लेना चाहिए। अगर घर में गंगाजल रखा हो तो उसी कूछ बूंदे नहाने के पानी में डालने के बाद स्नान करें। साथ ही स्नान मंत्र का जाप भी करें। ये है स्नान मंत्र-
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। 
नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु।।

जरूरतमंदों को दान करें
ग्रहण के बाद स्नान आदि करके दान करने की परंपरा भी है। इस समय जो भी घर पर दान लेने आए उसे मना नहीं करना चाहिए। यथाशक्ति दान देने की कोशिश करनी चाहिए। अगर घर पर कोई दान लेने न आए तो मंदिर या नदी के तट पर जाकर जरूरी चीजों का दान करना चाहिए। इसके बाद गाय को हरा चारा खिलाने से भी शुभ फल मिलते हैं। 

ये भी पढ़ें-

Surya grahan 2022: ग्रहण से पहले, इसके दौरान और बाद में क्या करें-क्या नहीं, जानिए हर खास बात

Surya grahan 2022: कब है साल का पहला सूर्यग्रहण, क्या रहेगा इसका समय, किन-किन देशों में दिखाई देगा?

Surya grahan 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए क्या हैं Do and Don'ts

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल