स्वप्न ज्योतिष: अगर बार-बार मरे हुए लोगों या श्मशान से जुड़े सपने आते हैं तो आपके साथ कुछ बुरा हो सकता है

Published : Nov 24, 2020, 01:14 PM IST
स्वप्न ज्योतिष: अगर बार-बार मरे हुए लोगों या श्मशान से जुड़े सपने आते हैं तो आपके साथ कुछ बुरा हो सकता है

सार

हमारे सपनों की दुनिया वास्तविक दुनिया से काफी अलग है। इसमें वह सब कुछ देख सकते हैं जो वास्तविक दुनिया में होता ही नहीं है जैसे- मुर्दे से बात करना। इस प्रकार के सपने भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं से हमें सूचित करते हैं।

उज्जैन. हमारे सपनों की दुनिया वास्तविक दुनिया से काफी अलग है। इसमें वह सब कुछ देख सकते हैं जो वास्तविक दुनिया में होता ही नहीं है जैसे- मुर्दे से बात करना। इस प्रकार के सपने भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं से हमें सूचित करते हैं। आवश्यकता है इन सपनों के फलों के बारें में जानने की। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार जानिए ऐसे सपने आए तो क्या होता है-

1- स्वप्न ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को सपने में ऐसा दिखाई दे कि वह किसी मरे हुए इंसान को पुकार रहा है तो उस पर विपत्ति आने की संभावना बढ़ जाती है तथा उसे कई प्रकार के दु:ख भी भोगने पड़ सकते हैं।
2- यदि सपने में कोई मुर्दे से बात करता है तो स्वप्न ज्योतिष के अनुसार बहुत ही जल्दी उसकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। जो व्यक्ति सपने में प्रेतात्मा से मैत्री कर लेता है उसके उद्योग व व्यवसाय में वृद्धि होती है।
3- सपने में जिसे ताबूत में मुर्दा रखा दिखाई दे तो निकट भविष्य में उसके साथ कोई दुर्घटना होने की संभावना रहती है।
4- यदि किसी व्यक्ति को सपने में साफ-सुथरी शमशान दिखाई दे तो उसके व्यापार में वृद्धि होती है।
5- जिस व्यक्ति को सपने में स्वयं की शवयात्रा दिखाई दे उसकी उम्र बढ़ जाती है। परंतु यदि कोई रोगी ऐसा स्वप्न देखता है तो स्वप्न ज्योतिष के अनुसार उसकी शीघ्र ही मृत्यु होने की संभावना बढ़ जाती है।
6- स्वप्न में जो किसी की कब्र पर लिखी हुई पंक्तियां पढ़ता है उसे उच्च पद प्राप्त होता है। स्वप्न में जिसे खुदी हुई कब्र दिखाई दे उसे प्रेम में निराशा प्राप्त होती है।
7- यदि सपने में जिसे अपनी पत्नी का शव दिखाई दे तो वह मनुष्य अनेक रोगों से पीडि़त होता है।
8- यदि सपने में किसी की शवयात्रा दिखाई दे तो दाम्पत्य जीवन कलहपूर्ण व्यतीत होता है व संतान सुख भी कम ही मिलता है।
9- जिस स्त्री को स्वप्न में राक्षस दिखाई दे तो उसे वास्तविक जीवन में पति अथवा प्रेमी से धोखा मिलता है।
10- स्वप्न में जो विष पीकर मर जाए तो वह रोगी हो जाता है तथा अनेक दु:खों को भोगता है।

स्वप्न ज्योतिष के बारे में ये भी पढ़ें

ये हैं वो 10 संकेत और सपने जो बताते हैं आपको हो सकता है पैसों का फायदा

स्वप्न ज्योतिष: ये 10 सपने आएं तो समझिए हो सकता है पैसों का नुकसान

ये हैं वो 20 सपने जो सबसे ज्यादा देखे जाते हैं, जानिए क्या है इनके अच्छे और बुरे संकेत

अगर आपको भी आते हैं ऐसे सपने तो जल्दी बन सकते हैं आपकी शादी के योग

ये 8 सपने आएं तो समझ लीजिए आपके साथ हो सकता है कुछ बुरा

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता