
उज्जैन. यूं तो हथेली पर अनेक रेखाएं और चिह्न होते हैं, लेकिन इन सभी में 4 रेखाएं बहुत ही खास होती हैं। इन रेखाओं से ही हमारे जीवन के अनेक राज जुड़े होते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 रेखाएं…
1. जीवन रेखा
सामुद्रिक शास्त्र में हथेली पर जीवन रेखा को बहुत ही महत्व दिया जाता है। जीवन रेखा से उस व्यक्ति की आयु, मृत्यु, संकट, दुर्घटना का पता लगाया जाता है।
ये रेखा, अंगूठे और तर्जनी के बीच से निकलती हुई हथेली के निचले भाग जहां पर मणिबंध होती है वहां पर होती है। साफ और स्पष्ट जीवन रेखा खुशहाल जीवन का संकेत होती है वहीं कटी और अधूरी रेखा को अच्छा नहीं माना जाता है।
2. मस्तिष्क रेखा
जीवन रेखा जितनी महत्वपूर्ण मस्तिष्क रेखा भी मानी जाती है। इस रेखा से व्यक्ति की मानसिक क्षमता, बुद्धिबल और वैचारिक क्षमता का आंकलन होता है।
जहां से जीवन रेखा शुरू होती है वहीं से एक अन्य रेखा भी निकली है जो सीधी नीचे की ओर जाती है। इसी को मस्तिष्क रेखा कहा जाता है। यह रेखा जितनी निर्दोष होती है, उतनी शुभ और श्रेष्ठ मानी जाती है।
3. ह्रदय रेखा
इस रेखा से किसी व्यक्ति के दिल की बातें, संवेदनशीलता और गुण के बारे में पता चलता है।
छोटी उंगली के नीचे से शुरू होकर तर्जनी उंगली की तरफ बढ़ने वाली रेखा ह्रदय रेखा कहलाती है।
4. भाग्य रेखा
इस रेखा से व्यक्ति के भाग्यशाली होने के बारे में पता चलता है। जिस किसी की भाग्यरेखा स्पष्ट, साफ और सीध लकीर में मणिबंध से चलकर शनि पर्वत पर जाकर मिले व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है।
हथेली के नीचे से निकलकर जो रेखा मध्यमा उंगली के निकट जाती है उसे भाग्य रेखा कहते हैं।
हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें
हथेली की ये रेखाएं बताती हैं किस फील्ड में आपके करियर को मिल सकती है सफलता
हथेली पर इन रेखाओं से बनता है विदेश यात्रा के योग, शरीर के तिल भी बताते हैं इस बारे में खास बातें
हथेली पर यहां हो क्रॉस का निशान तो खुशहाल रहता है वैवाहिक जीवन, मिलता सकता है समझदार जीवनसाथी
तर्जनी उंगली और गुरु पर्वत देखकर भी जान सकते हैं आपकी कुंडली में गुरु कमजोर है या मजबूत
हथेली पर शुभ स्थिति में हो शनि रेखा तो व्यक्ति को हर काम में मिलती है सफलता और सुख-समृद्धि
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।