बहुत से लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, लेकिन सभी की ये इच्छा पूरी नहीं हो पाती जबकि कुछ लोग बहुत ही आसानी से विदेश यात्रा कर लेते हैं। ज्योतिष में इसके कई कारण बताए गए हैं।

उज्जैन. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली की रेखाओं में एक रेखा विदेश यात्रा की भी होती है। यह रेखा कई जगहों पर बनती है। यात्रा रेखाओं के जरिए से हम यह जान सकते हैं कि व्यक्ति अपने जीवन में कभी विदेश यात्रा कर पाएगा या नहीं। आगे जानिए इससे जुड़ी खास बातें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. हथेली पर अगर कोई लकीर जीवन रेखा से निकलकर भाग्य रेखा को पार करते हुए दूसरी ओर चंद्र पर्वत की तरफ जाए तो यह विदेश यात्रा का योग बनता है।
2. ऐसा व्यक्ति कई बार विदेश यात्रा करता है जिसकी हथेली में बुध पर्वत के पास से कोई रेखा निकलकर सूर्य पर्वत पर जा मिलती हो।
3. चंद्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा हथेली पर मौजूद शनि पर्वत पर मिलती है तो ऐसा व्यक्ति का भाग्य विदेश में जा कर चमकता है। वहीं अगर चंद्र पर्वत से निकलने वाली रेखा शनि पर्वत पर पहुंचकर कई शाखाओं में बंट जाती है तो व्यक्ति के जीवन में कभी भी पैसे की कमी महसूस नहीं होती।
4. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कुछ निशान बहुत ही शुभ होते हैं। जिनमें त्रिभुज जैसा निशान बहुत खास होता है। ऐसे में अगर चंद्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान बने तो समझिए आप कई बार विदेश यात्रा करने का मौका मिलता है।
5. हथेली पर बने निशान के अलावा तिलों से भी विदेशा यात्रा के बारे में संकेत मिलते हैं। अगर किसी व्यक्ति की दाहिनी भौंह के पास कोई तिल का निशान बने तो व्यक्ति का व्यापार एक देश के अलावा दूसरे देशों में भी होता है। ऐसे में उसे कई बार अलग-अलग देशों में यात्रा करने का मौका मिलता है। 
6. अगर किसी व्यक्ति के नाक, पैर के तलवे या अंगूठे पर तिल बना हुआ होता है तो वह व्यक्ति विदेश यात्रा जरूर करता है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

हथेली पर यहां हो क्रॉस का निशान तो खुशहाल रहता है वैवाहिक जीवन, मिलता सकता है समझदार जीवनसाथी

तर्जनी उंगली और गुरु पर्वत देखकर भी जान सकते हैं आपकी कुंडली में गुरु कमजोर है या मजबूत

हथेली पर शुभ स्थिति में हो शनि रेखा तो व्यक्ति को हर काम में मिलती है सफलता और सुख-समृद्धि

हथेली में एक से ज्यादा होती हैं राहु रेखा, इसे देखकर जान सकते हैं किस उम्र में आप पर आएगी मुसीबत

हथेली की ये 6 रेखाएं, चिह्न और पर्वत बना सकते हैं आपको किस्मत वाला और धनवान