Valentine's Day 2022: एस्ट्रोलॉजी से जानिए, किन राशियों के लोग होते हैं मेड फॉर इच अदर, बनते हैं बेस्ट कपल

14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे (Valentine's Day 2022) हर प्रेमी जोड़े और पति-पत्नी के लिए बहुत ही खास दिन होता है। इस दिन प्यार करने जोड़े एक दूसरे को उपहार देकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं। पति-पत्नी भी इस दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 9, 2022 9:31 AM IST

उज्जैन. लाइफ में लव के साथ अगर म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग भी हो तो क्या बात है। एस्ट्रोलॉजी यानी ज्योतिष शास्त्र की माने तो कुछ राशि के लोगों का बात-बात पर झगड़ा होता है तो कुछ राशि के लोगों की आपस में बहुत बनती है। जिन राशि के लोगो में म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग होती है, वे बेस्ट कपल भी साबित होते हैं। वैलेंटाइंस डे (Valentine's Day 2022) के मौके पर हम आपकी इन राशियों के बारे में बता रहे हैं…

मेष और कुंभ
ज्योतिष के अनुसार इन दोनों राशियों के लोगों को रोमांच पसंद होता है साथ ही इनके शौक भी एक जैसे होते हैं इसलिए ये लोग एक-दूसरे के साथ बहुत खुश रहते हैं। जब ये दोनों एक दूसरे के साथ होते हैं तो इन्हें किसी तीसरे की आवश्यकता महसूस नहीं होती है। इन लोगों के लिए कहा जा सकता है कि इनका दांपत्य जीवन प्यार से परिपूर्ण होता है।

सिंह और धनु
इन दोनों राशियों के लोगों की आदते एक दूसरे से काफी मिलती जुलती होती हैं और जिसके कारण ये एक दूसरे के साथ बहुत खुश रहते हैं। जब इन दोनों राशियों के लोग एक दूसरे से बंधते हैं तो उनकी पसंद-नापसंद और खुशियों का ख्याल रखते हैं। जिसके कारण इनकी आपसी साझेदारी बहुत मजबूत होती है। ये लोग एक दूसरे के लिए अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं।

Latest Videos

सिंह और कुंभ
ज्योतिष के अनुसार सिंह और कुंभ राशि की जोड़ी भी बहुत अच्छी होती है। इन दोनों की खासियत होती है कि अपने रिश्ते को ये पूरी जिंदगी ईमानदारी के साथ निभाते हैं। पूरे जीवन इनका प्रेम एक दूसरे के प्रति कम नहीं होता है। जिस तरह से ये उम्र की युवावस्था में प्रेम करते हैं उसी तरह ढलती उम्र में भी इनके रिश्ते में प्यार, सम्मान और उत्साह बना रहता है।

तुला और सिंह
तुला और सिंह राशि वाले लोगों के विचार और स्वभाव एक दूसरे से मेल खाता है। यही कारण है कि इनकी आपस में अच्छी समझ होती है और खूब पटती है। ये लोग अच्छे जीवन साथी तो होते ही हैं साथ ही इनके बीच एक दोस्ती का रिश्ता भी रहता है। जो इनके विवाहित जीवन को और भी मजबूत बनाता है। ये लोग हर अवसर पर बहुत अच्छी तरह आनंद लेते हैं। लोगों के बीच ये एक आदर्श जोड़ीदार साबित होते हैं।

कुंभ और मिथुन
इन दोनों ही राशियों के लोग जब किसी से प्रेम करते हैं तो बहुत गहराई से करते हैं यही कारण होता है कि जब ये दोनों राशियों के लोग एक दूसरे के साथ होते हैं तो इनके बीच बेइंतहा प्यार होता है। यही चीज इनकों एक दूसरे के साथ बांधकर रखती हैं और इनका रिश्ता दूसरों के लिए मिसाल बनता है।

कन्या और मकर
कन्या और मकर राशि के लोगों की खासियत होती है कि इनके बीच प्रेम तो होता ही है इसके साथ ही ये दोनों एक दूसरे को हमेशा भरपूर सम्मान देते हैं। जिससे इनका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता है। इसके साथ ही हर परिस्थिति में ये एक दूसरे का साथ देते हैं। इसलिए ये दोनों ही राशियों के लोगों एक दूसरे के लिए अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं।


 

ये भी पढ़ें...

Pradosh Vrat 2022: साल 2022 का पहला सोम प्रदोष 14 फरवरी को, इस दिन बन रहे हैं 5 शुभ योग एक साथ


Jaya Ekadashi 2022: इस बार 2 दिन रहेगी एकादशी तिथि, जानिए किस दिन करना चाहिए व्रत और पूजा?

13 फरवरी तक रहेगा सूर्य-शनि का योग, देश-दुनिया में हो सकते हैं अनचाहे बदलाव, इन 2 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

Gupt Navratri 2022: 8 और 9 फरवरी को रहेगी गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि, ये उपाय करने से दूर होगा दुर्भाग्य

18 फरवरी को शनि करेगा नक्षत्र परिवर्तन, सबसे ज्यादा इन 4 राशि वालों को होगा फायदा

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम