
उज्जैन. शुक्र का राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया के साथ-साथ हर व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ेगा। शुक्र की वजह से मौसम और देश की अर्थव्यवस्था पर व्यापक असर देखने को मिलेगा। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, शुक्र एक राशि में लगभग 23 दिनों तक रहता है लेकिन इस बार ये 27 दिन तक कुंभ राशि में रहेगा। ये ग्रह वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शोहरत, कला का कारक माना जाता है। मीन शुक्र की उच्च राशि है, जबकि कन्या इसकी नीच राशि कहलाती है। शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। आगे जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन का क्या असर होगा देश-दुनिया पर…
ये भी पढ़ें- 2 अप्रैल से शुरू होगा विक्रम संवत् 2079, कौन हैं इस वर्ष का राजा और मंत्री, किस ग्रह को मिला है कौन-सा पद?
धातुओं की कीमत में होगा उतार-चढ़ाव
- शुक्र के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर धातुओं की कीमत पर दिखाई देगा। इस दौरान सोने-चांदी और अन्य धातुओं की कीमत में उतार-चढ़ाव होने के योग बन रहे हैं।
- शुक्र के कुंभ राशि में जाने से धान, अनाज, कपड़े, भौतिक सुविधाएं और खाने-पीने की चीजों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। साथ ही देश के कुछ हिस्सों में अचानक मौसम बदल सकता है।
- शुक्र के राशि परिवर्तन का असर राजनीति में भी देखने को मिलेगा। वहीं देश की प्रसिद्ध महिलाओं से जुड़े बड़े फैसले या विवाद होने की भी आशंका है। फिल्म और फैशन से जुड़े लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण समय रहेगा।
ये भी पढ़ें- Chaitra Amavasya 2022: 31 मार्च को हिंदू पंचांग की अंतिम अमावस्या, पितृ दोष से परेशान हैं तो ये उपाय करें
शुक्र के राशि परिवर्त से इन 3 राशियों को होगा फायदा
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, शुक्र के कुंभ राशि में जाने से 3 राशि के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा देखने को मिलेगा। ये तीन राशियां हैं वृष, सिंह और कन्या।
- इन तीन राशि वालों लोगों को धन लाभ के योग बन सकते हैं। इन्हें सुख-सुविधाओं का फायदा मिलेगा। जीवन में धन और वैभव के रास्ते खुलेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
- शुक्र के राशि परिवर्तन से इन 3 राशि वालों के आर्थिक, पारिवारिक और करियर लाइफ में खुशियां आ सकती हैं। वहीं अन्य राशियों की बात की जाए तो इस ग्रह का मिला-जुला असर दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें-
Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये 4 काम, हो सकता है कुछ अशुभ
अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी
31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का खास योग, देवी का वाहन घोड़ा होने से मिलेंगे शुभ फल
हिंदू कैलेंडर की पहली नवरात्रि 2 अप्रैल से, क्या आप जानते हैं साल में कितनी बार आती है नवरात्रि?
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।