हथेली की इन रेखाओं से जान सकते हैं अपनी किस्मत से जुड़ी ये 10 खास बातें

Published : Dec 09, 2020, 12:12 PM IST
हथेली की इन रेखाओं से जान सकते हैं अपनी किस्मत से जुड़ी ये 10 खास बातें

सार

हथेली और कलाई के बीच में जो रेखाएं होती हैं उन्हें मणिबंध कहते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में इन रेखाओं के बारे में काफी कुछ बताया गया है। इन रेखाओं से व्यक्ति की उम्र और भाग्य से जुड़ी अनेक बातें जानी जा सकती है।

उज्जैन. हथेली और कलाई के बीच में जो रेखाएं होती हैं उन्हें मणिबंध कहते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में इन रेखाओं के बारे में काफी कुछ बताया गया है। इन रेखाओं से व्यक्ति की उम्र और भाग्य से जुड़ी अनेक बातें जानी जा सकती है। और भी कई शुभ-अशुभ लक्षण इन रेखाओं को देखकर पता किए जा सकते हैं। जानिए इनसे जुड़ी कुछ खास बातें…

1. हथेली में मणिबंध का हिस्सा भरा हुआ हो, यहां कलाई की हड्डी दिखाई नहीं देती हो तो यह शुभ लक्षण होता है। मणिबंध का भाग सुन्दर दिखाई देता है तो यह व्यक्ति को भाग्यशाली बनाता है।
2. हथेली में जीवन रेखा अच्छी स्थिति में ना हो और मणिबंध शुभ लक्षण वाला है तो व्यक्ति को भाग्य का साथ मिल सकता है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
3. मणिबंध में हड्डियां दिखाई नहीं देती हैं और कलाई तथा हथेली का जोड़ मजबूत है तो यह सौभाग्य का प्रतीक माना गया है।
4. इसके विपरीत मणिबंध होने पर व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना के भी योग बनते हैं।
5. भाग्यशाली होने के लिए मणिबंध में रेखाएं होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रेखाओं में सुंदर यवमाला होनी चाहिए। जौ के आकार के यव परस्पर एक-दूसरे से जुड़े हुए दिखाई देना चाहिए।
6. यदि यव छोटे-बड़े हैं तो शुभ प्रभावों में कमी आ सकती है या शुभ प्रभाव खत्म भी हो सकते हैं। साथ ही, मणिबंध की रेखाएं कलाई के चारों ओर होनी चाहिए।
7. यदि कलाई के चारों ओर मणिबंध की रेखाएं नहीं हैं तो शुभ प्रभावों में कमी आने की पूरी संभावनाएं रहती हैं।
8. मणिबंध के साथ ही हथेली में अन्य रेखाओं का अध्ययन करना भी जरूरी है। दूसरी रेखाओं के शुभ-अशुभ प्रभाव से मणिबंध के प्रभाव बदल भी सकते हैं।
9. यदि किसी व्यक्ति की हथेली में मणिबंध का हिस्सा ढीला और लटकता हुआ दिखाई देता है तो यह अशुभ लक्षण होता है।
10. मणिबंध का हिस्सा सुंदर ना हो और हथेली को हिलाने से कुछ आवाज होती हो, हथेली और कलाई का जोड़ मजबूत दिखाई नहीं देता हो तो यह व्यक्ति के दुर्भाग्य का सूचक है।

समुद्र शास्त्र और हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

हथेली के ये 10 निशान होते हैं बहुत खास, जानिए इनसे जुड़े शुभ-अशुभ फल

हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जानिए आपको कब हो सकता है धन लाभ

हस्तरेखा: हथेली के तिल भी बताते हैं आपकी किस्मत से जुड़ी खास बातें

जिन लोगों की उंगलियों पर होता है तिल वो होते हैं किस्मत वाले, जानिए ऐसी ही खास बातें

समुद्र शास्त्र: नाक से भी जान सकते हैं व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में खास बातें

समुद्र शास्त्र: सोने का तरीका भी बताता है आपके नेचर से जुड़ी कई खास बातें

सामुद्रिक शास्त्र: इस ग्रंथ में लिखे हैं सौभाग्यशाली स्त्रियों के गुण और लक्षण

जानिए कैसा होता है अलग-अलग गर्दन वाले व्यक्तियों का स्वभाव

समु्द्र शास्त्र: स्त्रियों के गाल पर तिल होता है शुभ, डिंपल वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली

समुद्र शास्त्र: बालों के रंग और आकार-प्रकार से भी जान सकते हैं व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर

हथेली पर ऐसे निशान बनाते हैं राजयोग, ऐसे लोग को मिलता है जीवन का हर सुख

हथेली और कलाई के बीच होती है ये खास रेखाएं, इनसे जुड़ा होता है हमारी उम्र और किस्मत का राज

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज