केरल: अब राहुल गांधी ने भारतीय समाज को ठहराया दोषी, स्टूडेंट से बोले- यह हर दिन आपका अपमान करता है

Published : Mar 22, 2021, 08:26 PM IST
केरल: अब राहुल गांधी ने भारतीय समाज को ठहराया दोषी, स्टूडेंट से बोले- यह हर दिन आपका अपमान करता है

सार

केरल में विधानसभा चुनाव के लिए 6 अप्रैल को मतदान होना है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को केरल दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने कोच्चि में एक कॉलेज में स्टूडेंट्स से संवाद किया। लेकिन इस दौरान उन्होंने भारतीय समाज को ही दोषी ठहरा दिया।

तिरुअनंतपुरम. केरल में विधानसभा चुनाव के लिए 6 अप्रैल को मतदान होना है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को केरल दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने कोच्चि में एक कॉलेज में स्टूडेंट्स से संवाद किया। लेकिन इस दौरान उन्होंने भारतीय समाज को ही दोषी ठहरा दिया। 

राहुल गांधी कोच्चि में सेंट थेरेसा कॉलेज पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक छात्रा से संवाद के दौरान कहा कि भारत में समाज आपके साथ बहुत बुरा व्यवहार करता है, यह हर दिन आपका अपमान करता है, यह आपको वह नहीं करने देता जो आप चाहते हैं। 

आपको परेशान करने वाली ताकतों को समझना होगा- राहुल गांधी
राहुल ने कहा कि आपको इसके खिलाफ अंदर की शक्ति प्राप्त करनी है। इसके लिए, आपको परेशान करने वाली ताकतों को समझने की जरूरत है और फिर अपने आप को ठीक से स्थित करें। 
 

 

और क्या कहा राहुल गांधी ने?
राहुल गांधी ने कहा, सशक्तिकरण अंदर से आता है। जब आप खुद पर विश्वास करते हैं तो आप सशक्त बनने लगते हैं। जब आप अपने आप पर विश्वास करते हैं, तो आप घमंडी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपको एक रहस्य बताऊंगा जो पुरुष आपको कभी नहीं बताएंगे, महिलाएं पुरुषों की तुलना में बहुत अधिक शक्तिशाली होती हैं। 

 केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना
राहुल गांधी ने कहा, नोटबंदी और जीएसटी की वजह से भारतीय अर्थव्यस्था को बुरी तरह नुकसान हुआ। कोविड आने के बाद अर्थव्यवस्था धराशायी हो गई, सरकार के पास अब पैसा नहीं है। पेट्रोल और डीजल के जरिए सरकार चलाने के लिए वो जबरदस्ती आपकी जेब से पैसे ले रहे हैं। 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

बाप रे बाप: 200 रुपए में एक लीटर पेट्रोल, भारत के इस राज्य में बुरी हालत
'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?