Chhath Puja: ये 5 गाने जो त्योहार को बनाते हैं और भी खास

Chhath का त्योहार इस बार 10 नवंबर 2021 को मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां लोगों ने करनी भी शुरू कर दी हैं। बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेने फुल हो गई हैं, क्योंकि इस त्योहार पर हर कोई अपने घर जाता है और इसको अपने परिवार के साथ मनाता है। लेकिन इसक पर्व का आनन्द तभी आता है जब छठ के गाने बजते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 2, 2021 11:57 AM IST / Updated: Nov 02 2021, 09:30 PM IST

नई दिल्ली। Chhath उत्तर भारत का महत्वपूर्ण त्योहार है। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग इस पर्व को बहुत धूमधाम से मनाते हैं। इस साल छठ का त्योहार 10 नवंबर 2021 को मनाया जाएगा। 3 दिन का ये पर्व ढलते सूरज के साथ शुरू होता है और उगते सूरज के साथ पूरा होता है। महिलाएं लगभग 36 घंटे का व्रत रखती हैं, छठी मईया और सूर्य भगवान की आराध्ना करती हैं। लेकिन इस त्योहार का आनन्द तब तक नहीं आता है, जब तक छठ के गाने नहीं बजते। आज हम आपको छठ के कुछ प्रसिद्ध गानों के बारे में बताएंगे।

शारदा सिन्हा का गाना 'हो दिनानाथ'

छठ के त्योहार में पवित्रता का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाता है। महीनों पहले से ही इसकी तैयारियां होनी शुरू हो जाती है। घाटों की साफ सफाई, साज-सज्जा और लोगों की उत्सुक्ता इस पर्व की रौनक को दोगुना कर देती है। लेकिन  HO DEENANATH गाना जिसे  SHARDA SINHA ने गाया है, डायरेक्ट किया व लिखा है वो इस पर्व में और ज्यादा आनन्द भर देता है।

अनुराधा पौडवाल का गाना 'उगs हे सूरज देव'

बिहार समेत उत्तर भारत में छठ का महापर्व बढ़ी धूमधाम से मनाया जाता है। महिलाएं तैयार होकर छठी मईया और सूर्य भगवान की पूजा करती हैं। ऐसे ही दृश्य को Uga Ho Surujdev Bhel Bhinsarva गाने में दर्शाया गया है। जिसको Anuradha Paudwal ने अपने सुरों से सजाया है। इस गाने को डायरेक्ट किया है Surinder Kohli ने और Vinay Bihari ने लिखे हैं लिरिक्स।

कांच ही बांस के बहंगिया

इस पावन पर्व पर महिलाएं व्रत करती हैं, सुबह सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर व्रत की शुरूआत करती हैं, और सांय में उनको प्रणाम कर भोजन ग्रहण करती हैं। जिसकी झलक आपको  Kaanch Hi Baans Ke Bahangiya गाने में देखने को मिलेगी। इस गाने को Anuradha Paudwal ने बढ़ी खूबसूरती से गाया है। जिसको Surinder Kohli द्वारा डायरेक्ट किया गया है।

पवन सिंह का गाना गोदिया में बालकवा

अगर आप छठ के पर्व की शक्ति को जानना चाहते हैं तो Arun Bihari के लिखे Chhathi Mai Ke Mahima Apar गाने को जरूर सुने। ये गाना भक्ति और आस्था से परिपूर्ण है, जो इस पर्व की पवित्रता को दर्शाता है।

मनोज तिवारी का गाना छठी मइया के ललनवा

जैसे बिहार में मनोज तिवारी बहुत फेसम है वैसे ही उनके गाने भी वहां काफी प्रसिद्ध है। छठ पर उनका गाना ना सुनाई दे ऐसा तो हो ही नहीं सकता। Chhati Maiya Ke Dihal Lalanva इस पर्व का सबसे ज्यादा सुनाई देने वाला गाना है। जिसको Rajesh Gupta द्वारा डायरेक्ट किया गया और  Binay Bihari, Manoj Tiwari द्वारा लिखा गया है।

यह भी पढ़ें

Chhath Puja: रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया ये भोजपुरी गाना, Shilpi Raj और नीलम गिरी की हो रही तारीफ

Chhath Geet 2021: खेसारी लाल का नये गाने ने मचाया धमाल, पत्नी संग छठ घाट जमकर लगाए ठुमके

Chhath geet: रितेश पांडे के इस छठ स्पेशल गाने को सुन दोगुना हो जाएगा त्योहार का क्रेज, बार बार देख रहे लोग

Share this article
click me!