10 साल तक हनीमून पर रहेंगे ये कपल,खर्च निकालने के लिए करते हैं ये हैरान करने वाला काम

Published : Sep 10, 2022, 04:32 PM ISTUpdated : Sep 10, 2022, 04:42 PM IST
10 साल तक हनीमून पर रहेंगे ये कपल,खर्च निकालने के लिए करते हैं ये हैरान करने वाला काम

सार

शादी के बाद लोग कुछ दिन के लिए हनीमून पर जाते हैं। लेकिन एक ऐसा कपल है जो पिछले 12 महीने से हनीमून पर हैं और इसे आगे भी जारी रखे का प्लान हैं। अब सोच रहे हैं कि वो अपना खर्चा कैसे निकाल रहे हैं तो इसके लिए वो ऐसा कर रहे है जिसके बारे में आप और हम सोच भी नहीं सकते हैं।  

लाइफस्टाइल डेस्क. शादी के बाद एक कपल 10 साल के हनीमून पर निकले हैं। वो पिछले एक साल से अलग-अलग देशों में जाकर वक्त गुजारे हैं और इसे आगे भी जारी रखने का फैसला किया है। इस ट्रिप की अनोखी बात यह है कि वो हर दिन सिर्प 640 रुपए खर्च करते हैं। वो हर दिन उतना ही कमा पाते हैं। अब आपके जहन में यह बात आई होगी कि वो हनीमून पर कैसे कमा रहे होंगे तो चलिए बताते हैं पूरी कहानी।

31 साल के सिल्के मुयस (Silke Muys)और 29 साल की कीरन शैनन (Kieran Shannon) वो कपल है जो 10 साल के लिए हनीमून पर निकले हैं। दोनों की मुलाकात साल 2019 में स्पेन में हुई थी। मुलाकात प्यार में बदल गई और साल 2021 में दोनों ने स्कॉलैंड में शादी कर ली। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की एनिवर्सरी मनाई हैं। कपल पिछले एक साल से हनीमून पर हैं। 

हर दिन खर्च करते हैं 640 रुपए

सिल्के और कीरन को घुमने का शौक है। इसलिए उन्होंने अपने हनीमून पीरियड को आगे भी जारी रखने का फैसला किया है। वो एक दशक यानी 10 साल तक हनीमून पर ही रहने की सोची है। वो हर दिन 640 रुपए ( $8) खर्च करते हैं। वो इसके लिए सबसे सस्ती जगह पर रहते हैं। लंबी यात्रा के लिए उन्हें अपने खर्चे को कंट्रोल करके चलना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वो अपनी खुद की न्यूड फोटो बेचकर हर महीने 31,862 हजार रुपए ( $400) कमाते हैं। वो हर फ्राइडे को अपनी तस्वीरों को बेचते हैं।

 

खुद की न्यूड तस्वीरें बेच कमाते हैं पैसे

शैनन ने कहा ने बताया कि हम लोग अद्भुत जीवन जी रहे हैं। कपल पिछले एक साल में आइसलैंड, स्पेन और पुर्तगाल घूम चुका है। श्रीलंका में तो कपल ने तीन महीने बिताए हैं। इसके बाद कपल ने इंडिया, नेपाल और थाईलैंड में भी हनीमून मनाया। पेशे से डांसर कपल ने अपनी तस्वीर बेचने को लेकर कहा कि हम शरीर को लेकर लोगों के बीच पॉजिटिव मैसेज देना चाहते हैं। हम दोनों इसे लेकर काफी सहज हैं।

ऐसे लाइफ को कर रहे हैं मैनेज

शैनन स्कॉटलैंड की और मुयस बेल्जियम के रहने वाले हैं। शैनन बताते हैं कि जब वो स्कॉलैंड में एक फोटोग्राफर के लिए मॉडलिंग करने गए थे तो इस दौरान मुयस से मुलाकात हुई। 20 अगस्त 2021 को हमने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने दुनिया को एक्सप्लोर करने का फैसला किया। शैनन बताते हैं कि वो 10 साल में पूरी दुनिया घूमेंगे। उन्होंने बताया कि फोटो बेचने के अलावा वो पैसों के लिए लोकल होटल्स में म्यूजिक बजाते हैं। कभी-कभी स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट के बदले भी पैसे मिल जाते हैं या फिर अच्छे होटल्स में रहने का मौका मिल जाता है।

कपन ने कहा कि उनकी जिंदगी हमेशा ग्लैमरस तरीके से नहीं गुजरती है। कभी-कभी होटल्स और ट्रैवल कंडिशन्स बहुत बेरंग भी होते हैं लेकिन कोई दूसरा रास्ता नहीं है। हम अब अपने सपने में जी रहे हैं और दूसरों को ट्रैवल करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।

और पढ़ें:

23 साल की टीचर ने छात्र के साथ किया SEX, स्कूल से निकाले जाने के बाद अब कर रही ये काम

बच्चों के आंखों के सामने मां को उतारा मौत के घाट, हैवान पति की पूरी कहानी जान कांप जाएंगी रूह

SEX Life में पुरुषों को करना है इजाफा, तो इस 2 चीज को डाइट में करें शामिल

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

यंग गर्ल्स ट्राय करें 6 हेयरस्टाइल, सारा तेंदुलकर से लें आइडिया
50 की उम्र में भी चाहिए जवां त्वचा? अपनाएं ये आसान होममेड फेस सीरम